फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Introduced the missing rudra to family for one year, fatehabad

एक वर्ष से लापता रूद्रा को परिजनों से मिलवाया

Sun, 12 Jan 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Introduced the missing rudra to family for one year, fatehabad
रूद्रा तन्हो को उसके परिजनों को सौंपते सतगुरु कृपा अपना घर आश्रम के सदस्य। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। सतगुरु कृपा अपना घर आश्रम फतेहाबाद स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में जहां बेघरों को अपना घर की सुविधा दे रही हैं। वहीं उनके अपनों से मिलाने का प्रयास भी कर रही हैं। इसी कड़ी में रूद्रा तन्हो जिला दनोती नेपाल का जिसे उसके मौसा भुवन फतेहाबाद सतगुरु कृपा अपना घर आश्रम लेने पहुंचे।
विज्ञापन

उसके मौसा ने बताया कि यह पिछले एक वर्ष से लापता था काम की तलाश में भारत आया था। इसका परिवार निहायत गरीब है। माता मजदूरी करतीं हैं पिता अंधे हैं। इसलिए काम न मिल पाने की वजह से यह दिमागी तौर पर बीमार हो गया और किसी तरह अपना घर आश्रम में पहुंच गया। यहां प्रवासी नेपाल संघ प्रभारी विष्णु भंडारी, नित्यानंद, प्रेम, चेत बहादुर ने इसकी भाषा को समझा और उसे अपने अप्रवासी भारतीयों के ग्रुप में भेजा जहां भोपाल से इनके परिजनों ने इसे पहचाना ओर नेपाल संघ हिसार के बाबू राम से संपर्क कर फतेहाबाद अपना घर पर संपर्क कर इसे उसके परिजनों से मिलवाने का कार्य किया। फतेहाबाद अपना घर आश्रम प्रभारी विनोद तायल ने कहा कि संस्था नर सेवा नारायण सेवा को चरितार्थ कर रहीं हैं। इस अवसर पर संस्था के अशोक भूक्कर, विनोद अरोड़ा, नित्यानंद जांगड़ा सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed