फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In the new office, the head of the city council did not reach the deputy head to get the chair

Fatehabad News: नए कार्यालय में नगर परिषद उपप्रधान को कुर्सी ग्रहण करवाने नहीं पहुंचे प्रधान खिंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
In the new office, the head of the city council did not reach the deputy head to get the chair
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में उपप्रधान सविता टुटेजा को नए कार्यालय में कुर्सी ग्रहण करवाते
फतेहाबाद। नगर परिषद उपप्रधान सविता टुटेजा ने आखिरकार मंगलवार को 11 बजकर 50 मिनट पर नए कार्यालय में कुर्सी ग्रहण कर लीं। कुर्सी ग्रहण करवाने के लिए प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची नहीं पहुंचे। इंतजार के बाद दावा किया गया कि प्रधान खिंची की पत्नी कुर्सी ग्रहण करवाने आएंगी लेकिन वह भी नहीं आईं। पार्षदों और नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक, कार्यकारी अधिकारी ऋषिकेश चौधरी ने कुर्सी ग्रहण करवाई। उपप्रधान के कुर्सी ग्रहण कार्यक्रम से प्रधान पक्ष के पार्षदों ने भी किनारा रखा। सिर्फ पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल और ज्योति मेहता ही पहुंचीं। हालांकि उपप्रधान पक्ष के पार्षद मौजूद रहे। प्रधान पक्ष के पार्षदों के भी न पहुंचने पर उपप्रधान सविता टुटेजा ने कहा कि पार्षद सुरेंद्र डिंगवाल और ज्योति मेहता पहुंच गई तो समझें सभी आ गए। वहीं नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के कार्यक्रम में न आने और प्रधान पक्ष के पार्षदों के भी किनारा करने से ये अटकलें शुरू हो गई हैं कि प्रधान के मन में अभी नाराजगी है। इसके अलावा प्रधान पक्ष के पार्षद भी इस समझौते से खुश नहीं हैं। हालांकि उपप्रधान सविता टुटेजा का कहना है कि प्रधान ने उन्हें पहले ही कह दिया था कि वह दो दिन के लिए बाहर हैं।
विज्ञापन


विधायक ने करवाया था मनमुटाव दूर :
नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा के बीच खींचतान एक साल से ही चल रही थी। लेकिन अब पिछले 11 दिनों से ये खींचतान सामने आ गई थी। विधायक दुड़ाराम शुक्रवार को प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के घर उन्हें मनाने के लिए पहुंचे थे। इसके अलावा शाम को उपप्रधान के घर भी गए थे। सोमवार तक मामला न सुलटने पर सुबह विधायक ने प्रधान और उपप्रधान को कोठी पर बुलाया था और दोनों से विचार-विमर्श किया था। दिनभर चले घटनाक्रम के बाद शाम को अपने कार्यालय में पार्षदों और प्रधान-उपप्रधान को बुलाकर मनमुटाव दूर करवाने का दावा किया गया था।
विज्ञापन


विधायक ने एक दिन पहले साथ बिठाकर करवाया था मनमुटाव दूर
नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने अनुसूचित जाति आयोग को पत्र लिखा था और कहा था कि उनके कक्ष में उपप्रधान की कुर्सी लगाई गई है। ये कुर्सी उन्हें नीचा दिखाने के लिए लगाई गई है। पत्र के बाद नगर परिषद में उपप्रधान के लिए आधार सेंटर का कमरा तैयार करवाया गया। लेकिन इस कमरे को लेकर भी प्रधान खुश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
प्रधान को जाऊंगी राखी बांधने : उपप्रधान
प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने पहले ही कह दिया था कि वह दो दिन के लिए बाहर हैं। इसलिए प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची नहीं आए हैं। कोई मनमुटाव नहीं है और विकास कार्य करवाए जाएंगे। प्रधान को मैं रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने जाऊंगी।
-सविता टुटेजा, उपप्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed