{"_id":"67b61da9b7f02f843009c02b","slug":"in-the-matter-of-social-boycott-panchayat-elders-said-mischievous-elements-spread-rumours-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-129591-2025-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सामाजिक बहिष्कार के मामले में हुई पंचायत बुजुर्ग बोले- शरारती तत्वों ने फैलाई अफवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सामाजिक बहिष्कार के मामले में हुई पंचायत बुजुर्ग बोले- शरारती तत्वों ने फैलाई अफवाह
विज्ञापन
फतेहाबाद। ढाणी भोजराज गांव में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाले परिवार के बहिष्कार का मामला तूल पकड़ने लगा है। विवाद को आपसी भाईचारे के साथ निपटाने के लिए बुधवार को गांव में पंचायत हुई जिसमें अनुसूचित जाति के साधुराम के परिवार के बहिष्कार से संबंधित पहलुओं पर बारीकी से मंथन किया गया।
रूपचंद गोदारा व चंदाराम कुलड़िया की अध्यक्षता में हुई पंचायत में लोगों ने स्पष्ट किया कि लड़के पक्ष का सामाजिक बहिष्कार नहीं किया गया था। गांव के कुछ शरारती लोगों ने इसकी अफवाहें उड़ाकर दुकानदारों को भ्रमित कर दिया। दुकानों पर सामान नहीं देने से संबंधित दुकानदारों की वीडियो बना ली। इस मामले में दुकानदारों का कोई कसूर नहीं है, लिहाजा शासन को उसे जेल से रिहाई दिलवानी चाहिए। बैठक का संचालन एडवोकेट अजय कुमार झाझड़ा ने किया।
पंचायती लोग गांव का माहौल सुधारने के लिए आगे आएं
पंचायत में स्पष्ट किया गया कि हर बिरादरी का छोटा-बड़ा इंसान पारिवारिक सदस्य की तरह है। जिन बच्चों ने गलती से प्रेम विवाह किया है वह भी गांव के आपसी भाईचारे के रिश्ते में भाई-बहन हैं। बैठक में कुछ ग्रामीणों को दोनों बच्चों की गलती पर दुख प्रकट किया था। मगर किसी का सामाजिक बहिष्कार जैसा फरमान नहीं सुनाया गया था। पंचायत ने कहा कि वह भी हमारे हैं और हम उनके हैं इसलिए मामले को आपसी भाईचारे के बीच निपटाया जाएगा। बैठक में पूर्व सरपंच साधुराम, गोपाल गोदारा, गुलाब सिंह, सतबीर नंबरदार, पंच रोहताश कुमार, अजमेर सिंह, सतबीर धाणक, प्रताप सिंह, राजकुमार, राजेंद्र सिंह, बलजीत सिंह, कृष्ण कुमार सहित बड़ी संख्या में ढाणी भोजराज के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।
विज्ञापन
एसपी से मिले व्यापारी, न्याय की लगाई गुहार
इधर, व्यापारी एवं दुकानदारों के परिजन बुधवार को पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के दरबार में पहुंचे। उन्होंने गिरफ्तार किए गए तीनों ही दुकानदारों को निर्दोष बताकर उन्हें न्याय देने के लिए गुहार लगाई। पुलिस अधीक्षक ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल को मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। इस दौरान राष्ट्रीय अग्रवाल सभा के प्रधान गोपाल शरण गुप्ता, अग्रवाल सभा भूना के प्रधान बृजलाल बंसल, व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान कैलाश बंसल, व्यापार मंडल के सदस्य फकीरचंद मित्तल, अशोक भुटानी, सतपाल सिंगला, दुकानदार रोहताश की मां वीरा देवी व मुकेश मित्तल की मां बिमला देवी मौजूद रहीं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कानून व्यवस्था पूरी तरह से ठीक है। माहौल खराब करने की किसी को भी इजाजत नहीं है। हर पहलुओं की जांच की जा रही है। -
जयपाल, डीएसपी।