फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In the first day, the black was reduced, the rain was severely rained.

पहले दिन में छाई काली घटा, जमकर बरसे बदरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
In the first day, the black was reduced, the rain was severely rained.
गांव समैण में बारिश के बाद पानी से लबालब खेत। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद/भूना/समैन/भट्टू कलां। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शनिवार को जिले में झमाझम बारिश हुई। जिले के फतेहाबाद, भट्टू कलां, भूना व टोहाना शहर और गांवों में अच्छी बारिश हुई है। बारिश से जहां लोगों को चिपचिपाहट व उमस भरी गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए। शहरी क्षेत्रों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति भी रही। बारिश से तापमान भी शुक्रवार की अपेक्षा सात डिग्री गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को भी अच्छी बारिश होगी। जिले में शनिवार को 16.75 एमएम बारिश हुई।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। पहले ठंडी हवाएं चलने के बाद आसमान में बादल छाए। शाम 4 बजे दिन के समय में ही काली घटा छाने से रात का नजारा बन गया। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। साढ़े छह किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली ठंडी हवाओं ने मौसम को खुशगवार बनाए रखा। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था, वहीं शनिवार को गिरकर 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इस बारिश से नरमा, धान, ग्वार व अन्य फसलों को संजीवनी मिली है।
विज्ञापन

सबसे पहले टोहाना और भूना क्षेत्र में हुई बारिश
दोपहर बाद सबसे पहले टोहाना व भूना क्षेत्र में बादल बरसे। गांव हसंगा व घोटडू क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के कारण धान की रोपाई कर रहे किसानों के चेहरों पर रौनक दिखी। पिछले 15 दिनों से भीषण गर्मी के साथ-साथ धान की पौध रोपाई को लेकर किसान परेशान चल रहे थे। बिजली के अघोषित कटों व नहरी पानी की बंदी से परेशान किसानों की फसल बर्बाद हो रही थी। शनिवार को हुई तेज बारिश से फसलों को नया जीवन मिल गया है। धान की पौध की रोपाई से वंचित किसानों को भी राहत मिली है। भूना क्षेत्र में करीब 15 एमएम बारिश हुई। गांव हसंगा के किसान प्रमोद लांबा, सुनील वर्मा, भजनलाल सिहाग व सरदार अमरीक सिंह ने बताया कि मूसलाधार बारिश से कुछ देर में ही क्षेत्र में पानी ही पानी हो गया। किसानों के लिए यह बारिश वरदान साबित हुई है। पिछले 10 दिनों से बारिश का इंतजार था। बारिश न होने से किसानों को ट्यूबवेल चलाने के लिए आर्थिक मार पड़ रही थी। वहीं, गांव टिब्बी व धौलू में भी अच्छी बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरानी क्षेत्र को भी मिली राहत
बिरानी क्षेत्र माने जाने वाले भट्टू कलां एरिया में भी बारिश हुई है। मानसून की पहली बारिश से लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली है, वहीं फसलों की भी पैदावार अच्छी होने की उम्मीद जगी है। बारिश न होने और लगातार गर्मी बढ़ने से फसलें झुलसने लगी थी। भट्टू क्षेत्र के अधिकतर गांवों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है।
टोहाना के गांवों में खेत हुए लबालब
टोहाना क्षेत्र के गांवों में सबसे अधिक बारिश हुई है। इससे नरमा व धान की फसल को काफी फायदा होगा। किसानों ने बताया कि अब धान की रोपाई का कार्य भी तेजी से आरंभ होगा, क्योंकि अच्छी बारिश से उनके खेत पानी से लबालब भर गए हैं। टोहाना इलाके में 22 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
जिले में हुई बारिश
खंड बारिश
टोहाना 22 एमएम
भट्टू कलां 20 एमएम
भूना 15 एमएम
फतेहाबाद 10 एमएम
9 हजार हेक्टेयर में हुई धान की सीधी बिजाई
जिले में अब तक 80 हजार हेक्टेयर में धान की बिजाई हो चुकी है। 9 हजार हेक्टेयर में धान की सीधी बिजाई की गई है। सीधी बिजाई करने वाले किसानों को सरकार द्वारा प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। इसके अलावा 59 हजार हेक्टेयर में नरमा की फसल की बिजाई की गई है। अब बिजाई के काम में और तेजी आएगी।

कोट
शनिवार को आई बारिश से हर व्यक्ति को गर्मी से राहत मिली है। किसानों को इसका भरपूर फायदा पहुंचेगा। बारिश की इस समय बहुत ज्यादा जरूरत थी। धान की रोपाई में बारिश किसानों के लिए वरदान साबित हुई है। नरमा व धान के लिए बारिश जड़ी बूटी की तरह है।
डॉ. राजेश सिहाग, उपनिदेशक, कृषि विभाग, फतेहाबाद

भट्टू कलां में बारिश का नजारा।

भट्टू कलां में बारिश का नजारा।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed