फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In the district, two thousand applications were received for Mission Buniyaad and one and a half thousand applications were received for Super-100 scheme.

Fatehabad News: मिशन बुनियाद के लिए दो हजार तो सुपर-100 के लिए हुए 1521 आवेदन

Mon, 16 Dec 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 16 Dec 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
In the district, two thousand applications were received for Mission Buniyaad and one and a half thousand applications were received for Super-100 scheme.
मुकेश मेहता, जिला नोडल अ​धिकारी, ​शिक्षा विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। मेधावी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजना में चयन को लेकर आवेदन मांग रखे हैं। जिले से मिशन बुनियाद के लिए 2083 और सुपर 100 योजना के लिए 1521 आवेदन हो चुके हैं।
शेड्यूल के मुताबिक मिशन बुनियाद में चयन के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की 24 दिसंबर को पहले चरण की परीक्षा होनी है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थी मिशन बुनियाद और कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले विद्यार्थी सुपर-100 योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। विभाग ने वर्ष 2025-27 के सत्र के बैच की कक्षाएं अप्रैल और मई में शुरू करने का दावा किया हुआ है। अब तक मिशन बुनियाद और सुपर 100 योजना में सबसे ज्यादा आवेदन खंड फतेहाबाद से हुए हैं।
विज्ञापन

खंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम जारी :
शिक्षा विभाग मिशन बुनियाद और सुपर-100 योजना को लेकर खंड स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम करवा रहा है। फतेहाबाद खंड में 19 दिसंबर को कार्यक्रम होना है और इससे पहले टोहाना और जाखल में होने हैं। इसमें प्रत्येक स्कूल से कक्षा आठवीं और दसवीं के दो-दो मेधावी विद्यार्थियों को शामिल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-नीट और जेईई की विभाग करवाएगा निशुल्क कोचिंग

सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग विकल्प फाउंडेशन के सहयोग से नीट और जेईई की तैयारी करवाएगा। दो साल तक विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ तैयारी करवाई जाएगी। इसके अलावा मिशन बुनियाद के तहत कक्षा नौंवी और दसवीं के चयनित विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। मिशन बुनियाद को लेकर जिले में पांच केंद्र चल रहे हैं।


- मिशन बुनियाद में चयन के लिए अभी तक ये हुए आवेदन

खंड आवेदन हुए

भट्टूकलां 257

भूना 375

फतेहाबाद 456

जाखल 120

रतिया 435

टोहाना 440

- सुपर 100 योजना के लिए हुए अभी तक आवेदन

खंड आवेदन हुए

भट्टूकलां 202

भूना 321

फतेहाबाद 405

जाखल 96

रतिया 219

टोहाना 278
- शिक्षा विभाग की दोनों योजनाओं को लेकर विद्यार्थियों में काफी रूचि है। पहले की तुलना में इस बार ज्यादा आवेदन होने की उम्मीद है। विभाग की तरफ से कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे है। जिसमें योजनाओं को लेकर जागरूक किया जा रहा है।

- मुकेश मेहता, जिला नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग, फतेहाबाद।

मुकेश मेहता, जिला नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग

मुकेश मेहता, जिला नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed