फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Impact of the sit-in: House meeting in the Municipal Council on the 19th

धरने का असर : नगर परिषद में 19 को हाउस की बैठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Impact of the sit-in: House meeting in the Municipal Council on the 19th
फतेहाबाद। नगर परिषद के पार्षदों के धरने के बाद प्रशासन ने हरकत में आते हुए 19 नवंबर को हाउस की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलवाई जाएगी और पार्षद अधिकारियों से पिछले प्रस्तावों पर जवाब मांगेंगे। ऐसे में बैठक के हंगामेदार होने की संभावना है।
विज्ञापन

बैठक में 27 पार्षदों के अलावा सांसद कुमारी सैलजा और विधायक बलवान सिंह को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक सुबह 11 बजे आयोजित होगी और यह करीब 4.5 महीने बाद होने जा रही है। नगर परिषद कार्यालय में पार्षदों ने 9 दिनों तक धरना दिया था, जिसमें प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची भी शामिल थे। पार्षदों ने अधिकारियों पर विकास कार्यों में जानबूझकर देरी करने का आरोप लगाया और जेई के ट्रांसफर की मांग की थी। धरना भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा और डीएमसी के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ, जिसके बाद जेई लोकेंद्र और बृजलाल का ट्रांसफर किया गया। पार्षद डीएमसी को शहर के 32 कामों का प्रस्ताव भी दे चुके है।
विज्ञापन

बैठक का शेड्यूल
पिछली बैठक के कार्यों की पुष्टि
समिति द्वारा निर्वाचन
प्रश्न और याचिकाएं
उप समिति का संकल्प और सरकार से पत्र
समिति के सदस्यों एवं पदाधिकारियों से पत्र
-
नगर परिषद हाउस की बैठक 19 को बुलाई गई है। बैठक में शहर के विकास कार्यों पर चर्चा की जाएगी। - राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed