फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   If the construction is not done then we will uproot the road and protest

Fatehabad News: नहीं किया निर्माण तो उखाड़ देंगे सड़क, करेंगे रोष-प्रदर्शन

Tue, 01 Jul 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 01 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
If the construction is not done then we will uproot the road and protest
गांव चबलामोरी में पिछले डेढ साल से अधूरे सडक़ निर्माण कार्य से  परेशान ग्रामीण विरोध जताते हुए स
फतेहाबाद। गांव चबलामोरी में पिछले डेढ़ साल से सड़क निर्माण कार्य के शुरू नहीं से परेशान ग्रामीणों मंगलवार को सड़क पर बैठकर रोष प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही रोड का निर्माण नहीं किया गया तो वे इससे उखाड़ देंगे बड़े स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों रिछपाल सिंह, सुनील कुमार व अन्य ने बताया कि इस सड़क से बीघड़, धारणिया सहित कई गांवों का आवागमन होता है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क पर रोड़े डालकर छोड़ दिए हैं। इससे ग्रामीण दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं और बाइक सवार कई बार चोटिल हो चुके हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव से बीघड़-धारणियां तक रोड का अधूरा है।
विज्ञापन

डेढ़ साल से सड़क का निर्माण नहीं हो रहा है। सड़क नहीं बनने से गांव में बसों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। इससे दैनिक आवाजाही करने वालों को परेशानी होती है। सड़क निर्माण कार्य काे लेकर ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन को पत्र लिखकर मांग की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई हैं। उनको बार-बार आश्वासन मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
:: रोड बनाने का काम फिलहाल काम ढाणी बीकानेरी में चल रहा है। इस रोड का निर्माण दो दिनों में पूरा हो जाएगा। इसके बाद गांव बीघड़ व धारणियां के बीच के रोड के निर्माण कार्य को पूरा किया जाएगा।

- गजेंद्र सिंह एसडीओ लोक निर्माण विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed