फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Hurt by daughter's inter-caste love marriage, father commits suicide by jumping into canal

Fatehabad News: बेटी के अंतरजातीय प्रेम विवाह से आहत पिता ने नहर में कूद कर दे दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hurt by daughter's inter-caste love marriage, father commits suicide by jumping into canal
राजकुमार सिंगला का फाइल फोटो
रतिया। क्षेत्र के गांव सरदारेवाला में बेटी के अंतरजातीय प्रेम विवाह से दुखी पिता ने नहर में कूद कर जान दे दी। मृतक के परिजनों ने शव को नहर से निकाल कर गांव के मुख्य रोड पर रखकर कुछ समय के लिए जाम लगा दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर शव को नागरिक अस्पताल रतिया में लाया गया। पुलिस ने मृतक की पत्नी सरोज रानी के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। वहीं परिजन तीनों आरोपी की गिरफ्तारी होने तक शव को अस्पताल के शवगृह में छोड़ गए हैं।जानकारी के अनुसार गांव सरदारेवाला निवासी 48 वर्षीय राजकुमार ने मंगलवार सुबह गांव के पास से गुजर रही भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। छलांग लगाई जाने की सूचना मिलने पर परिजन और अनेक ग्रामीण भाखड़ा पुल पर एकजुट हो गए। गोताखोरों को बुलाकर भाखड़ा नहर में राजकुमार की तलाश शुरू की गई। दोपहर को राजकुमार का शव थोड़ी दूर साइफन के किनारे पर मिला। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई।
विज्ञापन


छोटे भाई पुरुषोत्तम ने बताया कि भैया की बेटी ने घर के बिल्कुल साथ लगते साझी दीवार वाले पड़ोसी के बेटे पुनीत से अंतरजातीय विवाह कर लिया था। इसके बाद परिवार ने उससे बोलना बंद कर दिया था। लड़के के चचेरे भाई की उनके घर के बिल्कुल सामने दूध की डेयरी थी। जहां रविवार को दोनों पक्षों में विवाद भी हुआ था। ग्रामीण डेयरी को उनके घर से दूर करने के लिए कई बार कह चुके थे, लेकिन डेयरी संचालक ने ऐसा नहीं किया। इसको लेकर पंचायतें भी हो चुकी थी और पंचायत द्वारा भी डेयरी को घर से दूर ले जाने के लिए निर्देश दिए गए थे। फिर भी उक्त लोग पंचायत के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे। आरोप है कि डेयरी संचालक इस बात से खफा होकर उनसे झगड़ा कर रहे थे। मृतक के भाई ने बताया कि राजकुमार इसी बात को लेकर परेशान था और मंगलवार सुबह उसने नहर में कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सैकड़ों की संख्या में गांववासी नहर किनारे पहुंच गए और शव को बाहर निकाल कर गांव के रोड पर शव को रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर ब्राह्मणवाला पुलिस चौकी के इंचार्ज हंसराज मौके पर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को खुलवाया। सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने पूरे मामले में मृतक के परिजनों के बयानों पर योगेश व मोहित निवासी सरदारेवाला व पीनू निवासी बलियाला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed