फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Heat will torment the district for three more days, temperature will increase

Fatehabad News: जिले में 3 दिन और सताएगी गर्मी, तापमान में होगी बढ़ोतरी

Sun, 08 Jun 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 08 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Heat will torment the district for three more days, temperature will increase
फतेहाबाद के शहर से भीषण गर्मी के बीच शहर गुजरती महिलाएं
फतेहाबाद। पिछले चार दिनों से जिले का अधिकतम तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे दिन के समय लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। अभी आनेवाले तीन दिनों तक गर्मी और सताएगी।
विज्ञापन

शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इससे दिन में गर्म हवाएं चलने लगी हैं। बढ़ती गर्मी के कारण शहर की बिजली खपत में वृद्धि हो रही है। शनिवार को शहर में 9 लाख 70 हजार यूनिट बिजली की खपत हुई है।
विज्ञापन

इस बार जिले में पिछले साल तुलना में कम गर्मी का अहसास हुआ है। पिछले साल जिले का अधिकतम तापमान 50 डिग्री तक दर्ज किया था। वहीं इस बार जिले का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि कृषि के लिए तापमान में बढ़ोतरी होना जरूरी है। तापमान बढ़ने से फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले कीट खत्म हो जाते हैं। अगर तापमान में गिरावट रही तो फसलों में बीमारियों का प्रकोप बढ़ सकता है।

मौसम में आए बदलाव को लेकर मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह तापमान वृद्धि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने और राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवाओं के कारण हो रही है। इन हवाओं के कारण दिन और रात दोनों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। अगले तीन दिनों तक इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है। हालांकि 10 जून के बाद फिर से मौसम में बदलाव होगा। इससे बारिश की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed