{"_id":"664f61cc33baaac53a05eca9","slug":"haryana-manjinder-singh-sirsa-targets-congress-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: मनजिंदर सिंह सिरसा बोले- कांग्रेस का पंजा है खूनी, सिखों पर लगातार जुल्म किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: मनजिंदर सिंह सिरसा बोले- कांग्रेस का पंजा है खूनी, सिखों पर लगातार जुल्म किए
Thu, 23 May 2024 09:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, टोहाना, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Thu, 23 May 2024 09:03 PM IST
सार
उन्होंने किसानों से भी अपील की कि किसान भाजपा सरकार का विरोध छोड़ दें, क्योंकि सरकार ने उन्हें किसान निधि दी है, जबकि अन्य दलों ने केवल किसानों का शोषण किया है। इस दौरान राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
मनजिंदर सिरसा का स्वागत करते हुए भाजपा नेता सुभाष बराला व रिंकु मान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के फतेहाबाद के टोहाना में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पंजा खूनी है, इसने सिखों पर लगातार जुल्म किए हैं। सिख समाज इसे भूल नहीं सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुवार को गांव जमालपुर में भाजपा प्रत्याशी अशोक तंवर के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि श्री हरमंदिर साहिब पर कांग्रेस ने गोलियां चलवाई है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी के साथ सोनिया गांधी रायबरेली गईं और कहा कि मैं अपना बच्चा तुम्हें सौंप रही हूं, क्या राहुल 55 साल के बच्चे हैं।
विज्ञापन
मगर, लोगों ने उन्हें कहा कि इसे यहां से ले जाओ हमें इसकी जरूरत नहीं है। मनजिंदर सिंह सिरसा ने गांधी परिवार के नाम को लेकर कहा कि जब फिरोज खान के बेटे राजीव हैं, तो वे गांधी कैसे हो सकते हैं।