फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Harjot, Meghna, and Parul triumphed in the Under-12 girls' category

Fatehabad News: अंडर-12 गर्ल्स में हरजोत, मेघना और पारुल ने मारी बाजी

Sat, 22 Aug 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 22 Aug 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Harjot, Meghna, and Parul triumphed in the Under-12 girls' category
विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि ,स्त्रोत आयोजक
रतिया। गुरु नानक डिफेंस अकादमी में शुरू हुई दो दिवसीय राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के पहले दिन खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स सहित ट्रैक एंड फील्ड मुकाबलों में खिलाड़ियों ने पदक जीते। विजेताओं को मेडल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ राष्ट्रगान के साथ हुआ। भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट प्रवीन जोड़ा, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा और पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा ने उद्घाटन किया।
विज्ञापन

अकादमी के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ गुरजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता हेड कोच सुमित कुमार की देखरेख में हो रही है। इसमें एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो और ट्रैक एंड फील्ड की स्पर्धाएं शामिल हैं। ट्रैक एंड फील्ड में 100 मीटर से 10 किलोमीटर दौड़, हर्डल्स, जंप्स और थ्रो इवेंट हो रहे हैं। गतका खिलाड़ियों ने भी प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-12 गर्ल्स में हरजोत प्रथम, मेघना द्वितीय और पारुल तृतीय रहीं। अंडर-12 बॉयज में एरफान, हर्षवर्धन और नकह ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-14 बॉयज 400 मीटर में हरिंदर प्रथम रहे।
अंडर-17 गर्ल्स 100 मीटर में राधिका, निधि और भारती ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। 200 मीटर में कृतिका, नेहा और रौनक विजेता रहीं। अंडर-17 बॉयज 200 मीटर में वतनप्रीत सिंह प्रथम, एकमजीत सिंह द्वितीय और गुरशरण सिंह तृतीय रहे।

मेन एलीट 200 मीटर में राजबीर प्रथम, रोहित द्वितीय और विशाल कुमार तृतीय रहे। इस अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष कश्मीर सिंह, संचालक स्वर्ण सिंह, प्रिंसिपल जसबीर कौर, सुशील, रमनदीप, नीलम, कोच आर्यन और चंद सिंह मौजूद रहे।

विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि ,स्त्रोत आयोजक

विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि ,स्त्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed