फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Had our government been there, electricity would have been generated in Gorakhpur plant by now: Hooda

हमारी सरकार होती तो अब तक गोरखपुर संयंत्र में बनने लगती बिजली: हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Had our government been there, electricity would have been generated in Gorakhpur plant by now: Hooda
फतेहाबाद। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि प्रदेश भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार की अनदेखी के कारण फतेहाबाद जिला विकास में पिछड़ गया है। यहां के सबसे बड़े प्रोजेक्ट गोरखपुर के परमाणु संयंत्र का काम भी सरकार कछुआ गति से करवा रही है। हमारी सरकार होती तो अब तक गोरखपुर संयंत्र बनकर तैयार हो जाता और यहां से बनी बिजली पूरे हरियाणा में सप्लाई होने लगती। पूर्व मुख्यमंत्री रविवार को फतेहाबाद की नई सब्जी मंडी विपक्ष आपके समक्ष कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, कार्यकारी अध्यक्ष श्रुति चौधरी एवं जितेंद्र भारद्वाज, राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा सहित कई विधायक, पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद मौजूद रहे।
विज्ञापन

चिट्टा नहीं रोक पा रही सरकार
हुड्डा ने कहा कि भाजपा-जजपा सरकार से किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी, छोटा कारोबारी, बुजुर्ग, खिलाड़ी, नौजवान, विद्यार्थी समेत हर वर्ग परेशान है। आज हरियाणा में बेरोजगारी, अपराध और नशा तस्करी चरम पर है। जिन छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल में होना चाहिए था, वह आज नशे के इंजेक्शन लगाकर जान दे रहे हैं। फतेहाबाद, सिरसा समेत पूरे हरियाणा में खतरनाक तरीके से नशा बढ़ता जा रहा है। सरकार के संरक्षण के बिना यह संभव नहीं है।
विज्ञापन

हुड्डा सरकार में 1200 करोड़ के विकास कार्य हुए : गिल्लाखेड़ा
पूर्व विधायक प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा ने कहा कि हरियाणा की जनता भूपेंद्र सिंह हुड्डा को तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। गिल्लाखेड़ा ने कहा कि जब वे फतेहाबाद से विधायक थे तो हुड्डा सरकार ने हलके में 1200 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए और 800 युवाओं को नौकरी दी। भाजपा सरकार के आठ साल के कार्यकाल के दौरान हुड्डा सरकार में पास हुए 200 बेड के अस्पताल की आधारशिला तक नहीं रखी गई है। कांग्रेस सरकार में घोषित एवं निर्माणाधीन नया बस स्टैंड बनकर तैयार हो चुका है, लेकिन इस सरकार उसका उद्घाटन तक नहीं कर रही है। हुड्डा सरकार में सब्जी मंडी में व्यापारियों पर कोई मार्केट फीस नहीं थी, लेकिन भाजपा सरकार ने एक फीसदी मार्केट फीस व एक फीसदी एचआरडीएफ लगाकर व्यापारियों पर दोहरी मार मारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा युवाओं को जाति-धर्म में बांट रही: आनंदवीर
युवा नेता आनंदवीर सिंह गिल्लाखेड़ा ने कहा कि भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में दो तरह के नशों का बोलबाला हैं। एक तरफ चिट्टा के नशे का है, जो युवाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से खत्म कर रहा है। दूसरा नशा सत्ता का है, जिसमें युवाओं को रोजगार देने की बजाय धर्म जाति में बांटकर वोट हथियाने की कोशिश हो रही है। इस मौके पर पूर्व मंत्री परमवीर सिंह, पूर्व विधायक जरनैल सिंह सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं व प्रदेश भर से आए कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मंच से गाना चला तो 43 डिग्री तापमान में भी थिरके कार्यकर्ता
मंच से बजा हुड्डा सरकार बणावगा गाना कार्यकर्ताओं को खूब पसंद आया। जैसे ही मंच से यह गाना बजता तो 43 डिग्री तापमान में भी कार्यकर्ता जोश के साथ डांस करते नजर आए। दीपेंद्र हुड्डा को मंच पर पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed