{"_id":"6148c5b08ebc3eb3b354bf97","slug":"guruji-s-meeting-and-training-starts-as-soon-as-the-school-opens-who-will-teach-the-student-fatehabad-news-hsr612259121","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल खुलते ही गुरुजी की मीटिंग और ट्रेनिंग शुरू, कौन पढ़ाएगा विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल खुलते ही गुरुजी की मीटिंग और ट्रेनिंग शुरू, कौन पढ़ाएगा विद्यार्थी
विज्ञापन
फतेहाबाद में बैठक में मौजूद शिक्षक।
- फोटो : Fatehabad
कोरोना महामारी के चलते बंद रहे स्कूल बेशक पूरी तरह से खुल गए हैं लेकिन विद्यार्थियों की पढ़ाई में एक बार फिर से शिक्षा विभाग खुद रोड़ा बनना शुरू हो गया है। स्कूल खुलते ही शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की मीटिंग और ट्रेनिंग शुरू कर दी है। ये ही नहीं अन्य कामों में ड्यूटी लगानी भी शुरू कर दी है। सोमवार को कक्षा पहली से तीसरी शुरू हुई है इसी के साथ ही मीटिंग का सिलसिला भी शुरू हो गया।
शिक्षा विभाग ने शिक्षकों की 21 और 22 सितंबर की ट्रेनिंग और वहीं समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से 27 सितंबर से एक अक्तूबर तक भी ट्रेनिंग तय कर दी है। बकायदा इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया है। अब सवाल ये उठ रहे हैं कि जब स्कूल खुले थे और विद्यार्थी नहीं आ रहे थे तब क्यों नहीं शिक्षकों की ट्रेनिंग शुरू की गई। संवाद
बैठक बुलाई सिर्फ शौचालयों की डिमांड ली
समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से सीनियर मॉडल स्कूल में सोमवार को 87 मॉडल संस्कृति प्राइमरी और 6 मॉडल सीनियर सेकेंडरी के इंचार्ज की बैठक बुलाई गई। इस दौरान जिला परियोजना अधिकारी वेद दहिया समेत विभाग के जेई, एबीआरसी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सुबह 10 बजे से 1 बजे तक चली बैठक में शिक्षकों से शौचालयों की डिमांड ली गई और गूगल फार्म भरवाए गए। इसके अलावा शिक्षकों से स्कूल नक्शा की डिमांड की गई है। शिक्षकों को अपने स्तर पर नक्शा तैयार करवाने के निर्देश दिए हैं। ये नक्शे आर्किटेक्ट से तैयार करवाकर देने हैं।
विज्ञापन
भाषा शिक्षकों की तीन दिन चलेगी ट्रेनिंग
समग्र शिक्षा विभाग की तरफ से 27 सितंबर से लेकर 1 अक्तूबर तक कक्षा पहली से लेकर तीसरी तक के भाषा शिक्षकों ट्रेनिंग दी जाएगी। हिंदी भाषा शिक्षण करवाने वाले शिक्षकों को एक दिन की ट्रेनिंग दी जाएगी। सुबह 9 बजे से 4 बजे तक ये ट्रेनिंग होगी। हालांकि ये ट्रेनिंग अलग-अलग बेच में होगी। इसमें सभी खंडों से शिक्षक बुलाए गए हैं।
मॉडल संस्कृति स्कूलों के शिक्षकों की बुलाई ट्रेनिंग
मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा पहली और दूसरी के शिक्षक और इंचार्ज की आज से ट्रेनिंग शुरू हो रही है। जिले के 87 मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूलों के पहली और दूसरी कक्षा के शिक्षक और इंचार्ज बुलाए गए हैं। ये ट्रेनिंग 21 सितंबर और 22 सितंबर को अलग-अलग बैच में होगी।
कोट
विडंबना है कि शिक्षा विभाग के निदेशालय और अधिकारियों में कोई तालमेल दिखाई नहीं दे रहा है। स्कूल खुलने की खबर सुनते ही ड्यूटी, ट्रेनिंग और मीटिंग याद आ जाती है। शिक्षकों को स्कूल से दूर रखने के फरमान जारी कर दिए जाते हैं। जो कि विद्यार्थी से शिक्षकों का सीधा संवाद होने में अड़चन है, सोमवार भी ऐसा हुआ। इसमें सुधार जरूरी है। ये ही कारण है कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी निजी स्कूलों से पिछड़ जाते हैं।
- देवेंद्र दहिया, राज्य चेयरमैन, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा।
कोट
मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल अभी शुरू हुए है। शिक्षकों को ट्रेनिंग जरूरी है। निदेशालय की तरफ से ही ये शेड्यूल तय किया गया है।
- अनीता सिंगला, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।