{"_id":"6675a8e520ecba5b690094e8","slug":"gurdev-was-murdered-by-giving-him-an-overdose-of-drugs-fatehabad-news-c-21-hsr1033-406331-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशे की ओवरडोज देकर की थी गुरदेव की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशे की ओवरडोज देकर की थी गुरदेव की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार
Sat, 22 Jun 2024 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 22 Jun 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के रतिया में पुलिस गिरफ्त में हत्या के आरोपी।
रतिया । क्षेत्र के गांव खुनन निवासी गुरदेव सिंह की हत्या गांव नकटा निवासी उसके दो दोस्तों द्वारा नशे की ओवरडोज देकर की गई थी। इसका खुलासा करते हुए पुलिस ने वीरवार देर शाम दोनों आरोपियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से दो दिन के रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों ने गुरदेव के शव को नहर में फेंक दिया था ताकि घटना को हादसे का रूप दिया जा सके।
गौरतलब है कि 1 मई को गांव खुनन निवासी गुरदेव सिंह (30) घर से आधार कार्ड सही करवाने की बात कह कर गया था। अगले दिन तक वापस नहीं आया तो उसके चचेरे भाई हरदीप की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया। सात दिन बाद 8 मई को गुरदेव की लाश पंजाब के मानसा जिले के गांव आलूपुर के पास नहर में मिली थी।
गुरदेव के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को शिकायत दी। सदर थाना प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा इस मामले की गंभीरता से जांच की गई। जांच के दौरान पुलिस को गुरुदेव के नकटा निवासी दोस्तों सुरेंद्र उर्फ सोनू और बलविंदर उर्फ ज्ञानी के खिलाफ कुछ साक्ष्य हाथ लगे। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेने के लिए उनके घरों व अन्य ठिकाने पर दबिश दी तो गायब मिले।
विज्ञापन
इस पर पुलिस को दोनों युवकों पर ही गुरदेव की हत्या का शक और गहरा हो गया। पुलिस टीम ने लोकेशन के आधार पर वीरवार देर शाम दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की गई तो इन्होंने बताया कि गुरदेव उनके पास अक्सर आता था और हम मिलकर नशे के इंजेक्शन लगाते थे। एक मई को भी गुरदेव उनके गांव नकटा में आया। उन्होंने गुरदेव को नशे का इंजेक्शन लगाया। नशे की ओवरडोज होने के बाद गुरदेव ने वहीं पर दम तोड़ दिया। इसके बाद दोनों ने उसे नहर में फेंक दिया और गुरदेव के मोटरसाइकिल को भी आसपास ही खड़ा करते हुए अन्य साक्ष्यों को मिटाकर घर चले गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। रिमांड के दौरान गुरुदेव की हत्या व नशे के सप्लायर सहित अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जाएगी।