फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Government shuttle bus service for Anaj Mandi and Police Line will reach the center

Fatehabad News: परीक्षा केंद्र तक पहुंचाएगी शटल बस सेवा

Thu, 24 Jul 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 24 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Government shuttle bus service for Anaj Mandi and Police Line will reach the center
फतेहाबाद के लघु सचिवालय में परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक लेते हुए उपायुक्त मनदीप कौरस्त्
फतेहाबाद। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से 26-27 जुलाई को आयोजित कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) के लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रशासन परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचाने के लिए शटल बस सेवा भी देगा।
विज्ञापन

यह बसें अनाज मंडी और पुलिस लाइन से परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को ले जाएंगी और परीक्षा समाप्त होने के बाद वापस वहीं छोड़ेंगी। जिले के करीब 725 दिव्यांग जिला मुख्यालय में ही परीक्षा देंगे। विभाग इनकी मांग पर वाहन सुविधा प्रदान करेगा। प्रशासन की गाड़ी इन्हें केंद्र तक छोड़कर आएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त मनदीप कौर ने वीरवार को अधिकारियों की बैठक लेने के बाद बताया कि जिले में 31 स्थानों पर 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में दो दिनों में चार शिफ्टों में परीक्षा होगी। प्रत्येक केंद्र पर परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए पानी, शेड, बैठने की व्यवस्था और चिकित्सा सहायता जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि अन्य जिलों के लगभग 40 हजार परीक्षार्थी यहां परीक्षा देंगे। इसके अलावा जिले के लगभग 50 हजार परीक्षार्थी अन्य जिलों में जाकर परीक्षा देंगे। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की है।
वहीं डायल 112 पर तैनात गाड़ियां और पुलिस राइडर गश्त करते रहेंगे। परीक्षा के दिन जल्द सुबह से ही ग्रामीण रूटों पर विशेष बस सेवाएं चलाई जाएंगी, ताकि दूरदराज के गांवों से आने वाले छात्र भी समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें।
प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर आदि परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षार्थियों को केवल एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी के साथ ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
-

बायोमेट्रिक हाजिरी की नई व्यवस्था

इस बार सीईटी में बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज करने के लिए 30 परीक्षार्थियों पर एक मशीन लगाई जाएगी। पहले की परीक्षाओं में एक मशीन से 90 परीक्षार्थियों की अटेंडेंस दर्ज की जाती थी। इससे परीक्षार्थियों की तेजी और समय से पहचान की जा सकेगी।

-

परीक्षार्थियों के लिए 8 धर्मशालाएं आरक्षित

उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि जिला प्रशासन ने अन्य जिलों से आने वाले परीक्षार्थियों के ठहराव की सुविधा के लिए जिले में 8 धर्मशालाएं आरक्षित की हैं। इन धर्मशालाओं में बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों को ठहरने की नि:शुल्क सुविधा प्रदान की जाएगी। सभी धर्मशालाओं का नाम, पता और नंबर साझा किया गया है, जिससे परीक्षार्थी आसानी से इन तक पहुंच सकें।


-

अधिकारी व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए सरकारी अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। उनकी सभी प्रकार की छुट्टियां रद्द कर दी गयी हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिन कर्मचारियों की परीक्षा में ड्यूटी नहीं है उनको केंद्रों के परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed