{"_id":"5de93d368ebc3e54ab56a0e3","slug":"government-accepted-the-demands-of-the-farmers-the-strike-ended-parali-burnt-fir-fatehabad-fatehabad-news-rtk5309689103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने मानी किसानों की मांगें, धरना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने मानी किसानों की मांगें, धरना समाप्त
विज्ञापन
किसानों के धरने को संबोधित करते किसान नेता कुलवंत सिंह संधू व मनदीप नथवान।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पराली जलाने को लेकर किसानों पर दर्ज मुकदमे रद्द करवाने के लिए किसान संघर्ष समिति की ओर से चलाया गया आंदोलन वीरवार को 9वेंदिन में प्रवेश कर गया। वीरवार को हिसार रेंज के कमिश्नर ने पहुंचकर किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों से मीटिंग की। किसान संघर्ष समिति के नेता मनदीप नथवान ने बताया कि बैठक में किसान संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों की तीनों मांगें सरकार ने मानी। इनमें लोकल स्तर के मुकदमे प्रशासन द्वारा रद्द किए जाएंगे। पराली वाले मुकदमों पर प्रशासन कार्रवाई बंद रखेगा और किसानों की मांगों को लेकर मंत्री रणजीत सिंह चौटाला से प्रशासन द्वारा मीटिंग करवाई जाएगी। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने इसे किसानों के संघर्ष की जीत बताते हुए धरना समाप्त करने की घोषणा की।
वीरवार को धरना स्थल पर आगामी 24 दिसंबर को फतेहाबाद जिले के किसानों का एक विशेष सम्मेलन बुलाने की भी घोषणा की गई। उससे पहले हर गांव में किसान कमेटियां गठित की जाएगी और इस सम्मेलन में हजारों किसान भाग लेंगे। सम्मेलन की तैयारियां पूरे जोरों से की जाएगी। मनदीप ने बताया कि इस सम्मेलन में किसानों की बची हुई मांगों को पूरा करवाने के लिए आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।
इससे पूर्व वीरवार को किसानों के धरने को जम्हुरी किसान सभा पंजाब के राज्य महासचिव कुलवंत सिंह संधू ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसानों को प्रताड़ित करने वाली नीति सरकार बंद करे। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही आत्महत्या के रास्ते पर चल रहा है। किसान को कर्जामुक्त करने की बजाय सरकार किसानों को उनकी फसल का पूरा दाम तक नहीं दे रही है। किसान हितैषी होने का दावा करने वाले गठबंधन सरकार द्वारा किसानों के लिए कोई ठोस नीति ना बनाना, सरकार की नियत पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने कहा कि आज किसानों को संगठित होकर ही अपने अधिकारों के लिए लड़ना होगा, यही एक रास्ता है। उन्होंने कहा कि 9 दिन लगातार सर्दी में यह आंदोलन चलाकर यहां के किसानों को राहत देने का काम किया है। किसान नेता प्रगट सिंह ने जीत के लिए किसानों को बधाई दी। किसान यूनियन मानसा, पंजाब के प्रधान रूद्र सिंह ने भी आज धरने में शिरकत की। धरने की समाप्ति एसडीएम ने हड़ताल पर बैठे किसानों को जूस पिलाकर की। मनदीप सिंह नथवान सभी किसानों का धन्यवाद किया और कहा कि समिति द्वारा हर गांव में जाकर किसानों को संगठित करने का काम करेगी। मलकीत सिंह रंधावा ने 24 दिसंबर को फतेहाबाद किसान सम्मेलन के लिए किसानों को तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर तरजिन्दर सिंह, बाबा गुरबचन सिंह, बाबू सिंह, काला सैनी, सुखदेव सिंह हसंगा, कृष्ण कुमार फौजी, बलवंत सिंह घोटडू, दर्शन सिंह पूर्व सरपंच, कश्मीर सिंह कुणाल सहित अनेक किसान मौजूद रहे।