फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   gita jayanti, prize, gita jayanti photographs, fatehabad

गीता जयंती की थीम पर होगी फोटोग्राफी प्रतियोगिता

Sat, 07 Dec 2019 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
gita jayanti, prize, gita jayanti photographs, fatehabad
फतेहाबाद। सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की थीम पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित करवा रहा है। इसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार रखे गए हैं। फोटोग्राफ भेजने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि कुरुक्षेत्र में आयोजित की जा रही गीता जयंती की थीम पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता आयोजित होगी, जिसमें आर्ट एंड क्राफ्ट, खरीददारी करते लोग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक कार्यक्रम, प्रदर्शनियां, मंदिर, भीड़ का दृश्य, सायंकालीन दृश्य, सांध्यकालीन आरती, उगते और डूबते सूरज का दृश्य, कार्यक्रम के धार्मिक परिवेश के भावपूर्ण चित्र से जुड़े फोटोग्राफ शामिल किए जाएंगे। प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को 21 हजार रुपये का एक पुरस्कार, द्वितीय विजेता को 11-11 हजार रुपये के तीन पुरस्कार, तृतीय विजेता को 5100 रुपये के पांच पुरस्कार तथा सांत्वना पुरस्कार में 1100 रुपये के दस पुरस्कार रखे गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग तथा संवाद सोसायटी के अधिकारी और कर्मचारी को छोड़कर सभी प्रोफेशनल फोटोग्राफ भाग ले सकते हैं। फोटोग्राफ कुरुक्षेत्र में मनाई जा रही गीता जयंती की ही भेजनी होगी। उन्होंने बताया कि एक प्रतिभागी केवल एक विषय पर तीन से ज्यादा फोटोग्राफ नहीं भेजेंगे। फोटोग्राफ के ऊपर कोई वाटरमार्क न हो, फोटोग्राफ के पीछे भेजने वाले प्रतिभागी का नाम, पता, मोबाइल नंबर और विषय केवल स्कैच पेन और मार्कर का प्रयोग किया जाए। प्रवक्ता ने बताया कि फोटोग्राफ पर प्रतिभागी के हस्ताक्षर होने चाहिए और फोटो का साइज 12गुणा15 हो। प्रतिभागी फोटोग्राफ की सीडी जेपीजी फॉर्मेट में ई-मेल डीआईपीआरएफआईमएलडी एटदीरेट जीमेल डॉट सीओएम पर भी भेजेंगे। उन्होंने बताया कि सभी प्रविष्टियां एक निर्धारित प्रोफॉर्मा में भरकर सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग, एससीओ नंबर 200-201, सेक्टर 15सी, चंडीगढ़ कार्यालय में 12 दिसंबर को शाम 5 बजे तक भेज सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed