{"_id":"62f29f50e0207f736b343701","slug":"garbage-does-not-rise-from-dumping-point-city-residents-are-asking-when-will-it-be-cleaned-fatehabad-news-hsr6388620185","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपिंग प्वांइट से नहीं उठता कचरा, शहरवासी पूछ रहे कब होगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपिंग प्वांइट से नहीं उठता कचरा, शहरवासी पूछ रहे कब होगी सफाई
विज्ञापन
फतेहाबाद की ऑटो मार्केट के डंपिंग प्वाइंट से कचरा उठाने के बाद भी पड़ी गंदगी
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर शहर भर में तैयारियां चल रही हैं। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को लेकर प्रशासन हर घर तिरंगा अभियान तो छेड़े हुए है, लेकिन शहरवासियों का कहना है कि उनको सफाई व्यवस्था से आजादी कब मिलेगी। शहर के लगभग सभी हिस्सों में दिनभर गंदगी के ढेर रहते हैं। नगर परिषद के पास सफाई कर्मचारियों का भारी टोटा है और बाहरी इलाकों तक तो सफाई कर्मचारी पहुंच ही नहीं पा रहे हैं।
फतेहाबाद शहर में सफाई व्यवस्था के स्थिति काफी खराब हैं। हर घर कचरा उठाने की योजना के बावजूद भी गलियों व सड़कों पर कचरा बिछा रहता है। यही नहीं डंपिंग प्वाइंटों से दोपहर को कचरा उठाया जाता है, जिससे लोग बदबू से बेहाल रहते हैं। इसका एक मुख्य कारण यह भी है कि शहर में सफाई कर्मचारियों का भारी टोटा है।
अफसरों के घरों में ड्यूटी बजा रहे सफाई कर्मचारी
फतेहाबाद शहर में इस समय 118 कच्चे व 34 पक्के कर्मचारी काम कर रहे हैं। इनमें 20 कर्मचारी अधिकारियों की कोठियों में तैनात किए गए हैं। इन सफाई कर्मचारियों में से 15 कर्मचारी टाटा एस व डंपिंग प्वाइंट तक कूड़ा पहुंचाने वाली ट्रैक्टर ट्रॉलियों पर लगे हैं। तीन कर्मचारियों को तो नगर परिषद में काम करने के लिए लगाया हुआ है। जिससे सफाई कर्मचारियों का टोटा शहर में बढ़ा हुआ है। शहर की आबादी के अनुसार, 100 और सफाई कर्मचारियों की आवश्यकता है।
विज्ञापन
डंपिंग प्वाइंट से बाहर क्षेत्रों में सफाई का बुरा हाल
शहर में फव्वारा चौक, लेबर चौक, जवाहर चौक, बीघड़ चौक, भट्टू रोड सिवाच अस्पताल के सामने, ऑटो मार्केट, नए बस स्टैंड के सामने व रतिया चुंगी पर डंपिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां पर सुबह पहले भारी मात्रा में कचरा डाल दिया जाता है। जिससे दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी फव्वारा चौक के दुकानदारों को होती है, क्योंकि यहां पर घंटों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता। यही हालात ऑटो मॉर्केट के डंपिंग प्वाइंट की है। यही नहीं शहर के बाहरी इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी के कारण कई-कई दिन तक कर्मचारी वहां पर पहुंच ही नहीं पाते।
शहर में सफाई व्यवस्था के बुरे हाल हैं। ऑटो मार्केट के डंपिंग प्वाइंट में पूरी तरह से कूड़ा नहीं उठाया जाता। जिस कारण इससे बदबू उठती रहती है। बारिश के दिनों में तो हालात और खराब हो जाते हैं।
-रविंद्र कुमार
शहर में सफाई व्यवस्था को ठीक करना अति आवश्यक है। अगर सफाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी तो आजादी का महत्व भी बढ़ जाएगा। बाहरी इलाकों में अभी तक सफाई कर्मचारी नहीं पहुंच पा रहे हैं, जिससे वहां बदहाली का आलम है।
-अभिषेक
सफाई व्यवस्था सही न होने के कारण बीमारियां फैलने का भय भी बना रहता है। सफाई कर्मचारी सुबह तो सफाई करके चले जाते हैं, लेकिन फिर गलियों व सड़कों पर वही हालात हो जाते हैं। सारा दिन आवारा पशु कचरे में मुंह मारते रहते हैं।
-राजेश
शहर में सफाई व्यवस्था को ठीक करने के लिए नगर परिषद को विशेष योजना बनानी चाहिए। नगर परिषद को सरकार करोड़ों रुपये की ग्रांट देती है, इसलिए सबसे प्रमुख बात है कि सफाई व्यवस्था को बढ़ावा देना। वहीं ऑटो मार्केट में लंबे समय से पेशाबघर को तोड़ा हुआ, जिसका निर्माण नहीं किया जा रहा।
-शिवा
जितना संभव हो, शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। सफाई कर्मचारी काफी मेहनत कर रहे हैं। अभी भी करीब 100 सफाई कर्मचारियों की शहर में आवश्यकता है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है।
-मुकेश शर्मा, मुुख्य सफाई दरोगा, नगर परिषद

परिषद कार्यालय के सामने मोबाइल मार्केट में पड़ा गंदगी का ढेर- फोटो : Fatehabad