फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   FSO took samples regarding Navratri fast

Fatehabad News: नवरात्रों के व्रत को लेकर एफएसओ ने लिए सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
FSO took samples regarding Navratri fast
फतेहाबाद। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से मंगलवार को नवरात्रों के पर्व को लेकर शहर के जवाहर चौक, थाना रोड पर स्थित दुकानों का निरीक्षण किया गया। टीम में विभाग के एफएसओ डॉ. गौरव कुमार शामिल रहे। टीम ने चार दुकानों से खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। टीम की इस कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में खलबली की स्थिति रही। एफएसओ गौरव ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिलावट की आशंका बढ़ जाती है। अभी नवरात्र का त्योहार भी चल रहा है। ऐसे में व्रत के नाम से अनेक खाद्य पदार्थ मार्केट में बिक रहे है। इनमें कुछ मिलावट भी हो सकता है। यहीं कारण है कि इस पर नजर रखी जा रही है। मंगलवार को चार दुकानों से साबूनदान, चिप्स समेत अनेक खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए है। यह सामान व्रत में प्रयोग होता है।
विज्ञापन

वेटरनरी सर्जन को दिया गया है चार्ज
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग में सैंपलिंग कार्य को लेकर वेटरनरी सर्जन को चार्ज दिया गया है। जिले के दो वेटरनरी सर्जन को यह चार्ज मिला हुआ है। मगर फिर भी जिले में सैंपलिंग का काम धीमा है।
विज्ञापन


राशन डिपो पर सीएम फ्लाइंग की रेड
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से गांव अहरवां स्थित राशन डिपो पर छापे की कार्रवाई की गई। इस टीम में एसएफओ निर्मल कांता, इंस्पेक्टर सोम नाथ व उड़नदस्ता टीम के उपनिरीक्षक कुलदीप की संयुक्त टीम द्वारा डिपो होल्डर सर्वजीत सिंह के यहां पर छापेमार कार्रवाई की गई। टीम को शिकायत मिली थी। टीम को यहां पर करीब 10 लीटर तेल कम मिला है। अधिकारियों ने रिकॉर्ड जांच को लेकर दस्तावेज कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed