फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   From farm soil to the boxing ring: Boxer Arpit scripts a success story

Fatehabad News: खेतों की मिट्टी से रिंग तक बॉक्सर अर्पित ने गढ़ी कामयाबी की कहानी

Sun, 19 Jul 2026 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 19 Jul 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
From farm soil to the boxing ring: Boxer Arpit scripts a success story
फतेहाबाद। युवा बॉक्सर अर्पित।
फतेहाबाद। गांव सदलपुर के 15 वर्षीय बॉक्सर अर्पित ने अपनी मेहनत और जुनून से खेतों की मिट्टी से अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग रिंग तक का सफर तय किया है। महज पांच वर्षों के प्रशिक्षण में अर्पित ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। किसान पवन कुमार और रितु के बेटे अर्पित ने वर्ष 2021 में फतेहाबाद की द्रोणाचार्य बॉक्सिंग अकादमी में प्रशिक्षण शुरू किया था।
विज्ञापन

अर्पित ने बताया कि सोशल मीडिया पर बॉक्सर डीएसपी जयभगवान की वीडियो देखने के बाद उन्हें बॉक्सिंग के प्रति रुचि पैदा हुई। इसके बाद उन्होंने नियमित अभ्यास शुरू किया। वर्तमान में वह डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फतेहाबाद में 10वीं कक्षा के छात्र हैं और पढ़ाई के साथ खेल में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि अर्पित ने अनुशासन, मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि अर्पित का लक्ष्य ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर स्वर्ण पदक जीतना है। उनका सफर साबित करता है कि गांवों से निकलने वाली प्रतिभाएं भी विश्व मंच पर अपनी पहचान बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
अम्मान में भारत का प्रतिनिधित्व, कई स्वर्ण पदक किए नाम
अर्पित ने वर्ष 2025 में जॉर्डन के अम्मान में आयोजित एशियन सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इससे पहले रोहतक में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय चयन ट्रायल जीतकर उन्होंने एशियन चैंपियनशिप में जगह बनाई।
उन्होंने वर्ष 2025 की चौथी सब जूनियर राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में नोएडा में स्वर्ण पदक जीता। हिसार में आयोजित तीसरी सब जूनियर हरियाणा राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक के साथ बेस्ट बॉक्सर का खिताब हासिल किया। सिवानी में आयोजित दूसरी सब जूनियर राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता।

डीएवी राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अर्पित ने वर्ष 2023 में मधुबन करनाल, वर्ष 2024 में दिल्ली और वर्ष 2026 में हरिद्वार में लगातार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वर्ष 2023 में फरीदाबाद में आयोजित एसजीएफआई हरियाणा राज्य बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक भी जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed