{"_id":"621679736874a079c01d5dfc","slug":"four-new-corona-infected-found-three-are-helthy-fatehabad-news-hsr625080935","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार नए कोरोना संक्रमित मिले, तीन हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार नए कोरोना संक्रमित मिले, तीन हुए स्वस्थ
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाती महिला।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। जिले में कोरोना संक्रमण कम होने लगा है। बुधवार को कोरोना संक्रमित चार नए मरीज मिले हैं और तीन स्वस्थ हुए हैं। वहीं अब कोरोना के 31 मामले सक्रिय हैं, इनमें एक ही संक्रमित अस्पताल में दाखिल है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को टोहाना शहर में कोरोना के एक और भूना में तीन नए मरीज मिले हैं। संक्रमण दर 0.83 फीसदी रही है। रिकवरी रेट 97.34 फीसदी पहुंच गया है। विभाग ने बुधवार को जिले में आरटीपीसीआर के 297 और रैपिड एंटीजन के 187 सैंपल लिए हैं। लैब से अभी 297 आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट आनी है।
चिंता : टीकाकरण की रफ्तार कम, 266 लोगों ने ही लगवाया टीका
जिले में कोरोना टीकाकरण कम हो गया है। बुधवार को जिले में मात्र 266 लोगों ने ही टीका लगवाया है। टीकाकरण की रफ्तार 300 से भी कम हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को 97 किशोरों, 18 से 44 आयु वर्ग के 124 लोगों ने टीकाकरण करवाया है।
विज्ञापन
जिले में अब तक ये हुआ टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4790 4736
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2411 2024
60 साल से ऊपर 84130 63935
45 से 59 साल 143897 118448
18 से 44 साल 401877 263232
15 से 17 साल 37738 9765
कोट
जिले में कोरोना के नए केस कम हो रहे हैं और संक्रमण दर भी कम है। लोगों से अपील है कि जिन्होंने टीका नहीं लगवाया है वह जल्द से जल्द लगवा लें।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन