फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five OPDs remained closed in the hospital, pregnant women did not get ultrasound facility

Fatehabad News: अस्पताल में बंद रहीं 5 ओपीडी, गर्भवतियों के नहीं हुए अल्ट्रासाउंड

Fri, 26 Dec 2025 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 26 Dec 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Five OPDs remained closed in the hospital, pregnant women did not get ultrasound facility
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा बंद का लगा नोटिस संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को विशेषज्ञों के छुट्टी पर होने के चलते ओपीडी के साथ अल्ट्रासाउंड सुविधा भी बंद रही। इससे उपचार के लिए आए मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी। सोनोलॉजिस्ट के छुट्टी पर होने के चलते गर्भवती के अल्ट्रासाउंड नहीं हुए। ये 31 दिसंबर तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में रोजाना 1000 से लेकर 1100 तक मरीजों की ओपीडी होती है। शुक्रवार को अस्पताल में आर्थो सर्जन, टीबी रोग, चर्म रोग और मनोरोग विशेषज्ञ की ओपीडी बंद रही। इसके अलावा कंसलटेंट न होने से एनसीडी क्लीनिक भी प्रभावित हुई। अधिकारियों का कहना है कि ईयर एंड के चलते डॉक्टर व कर्मचारी छुट्टी ले रहे हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आई मोहिनी रानी ने कहा कि हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास उपचार के लिए आए थे लेकिन न होने के कारण अब सोमवार को आना होगा। विष्णु दास ने कहा कि चर्म रोग विशेषज्ञ से उपचार लेने के लिए आए थे लेकिन काउंटर पर पर्ची कटवाने लगे तो बताया गया कि चिकित्सक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
अस्पताल में कुछ विशेषज्ञ छुट्टी पर रहे हैं। हालांकि इमरजेंसी व अन्य सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी गई हैं। महिला रोग विशेषज्ञ की ओपीडी शुरू हो चुकी है।

- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed