फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Five cows die from lumpy, 6 new cases found

लंपी से पांच गायों की मौत, 6 नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Five cows die from lumpy, 6 new cases found
फतेहाबाद। जिले में मंगलवार को लंपी से पांच गायों की मौत हो गई, वहीं छह नए केस सामने आए हैं। वैक्सीनेशन का कार्य पूरा हो चुका है और पशुपालन विभाग के पास रिजर्व में लंपी बचाव के टीके रखे गए हैं।
विज्ञापन

फतेहाबाद में अब तक लंपी से ग्रस्त 2513 पशु सामने आ चुके हैं। इनमें से 2118 पशु ठीक हो चुके हैं और 252 पशुओं का अभी इलाज चल रहा है। जिले में मंगलवार को लंपी से पांच पशु ग्रस्त पाए गए। वहीं छह पशु ठीक हुए हैं। जिले में लंपी से पशुओं का रिकवरी रेट 84.28 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन

अब तक 142 गायों की मौत
लंपी से मंगलवार को जिले में पांच गायों की मौत हुई है। इनमें दो गाय बनावाली की शामिल हैं। वहीं मेहूवाला, नहला व भोड़ियाखेड़ा में एक-एक गाय की मौत हुई है। जिले में लंपी से अब तक 142 गायों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंपी ग्रस्त या इससे ठीक हुई गायों को नहीं लगेगी वैक्सीन
पशुपालन विभाग ने 1 लाख 10 हजार पशुओं को वैक्सीनेशन का टारगेट निर्धारित किया था। यह वैक्सीन केवल गायों को ही लगानी थी। अब तक एक लाख 6500 गायों को वैक्सीन लगा दी गई है। पशुपालन विभाग के अनुसार, इसके अलावा 2513 गाय लंपी ग्रस्त पाई गई थी, जिसमें लंपी से ठीक होने वाली व फिलहाल इलाज करवा रही गायों को यह वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। विभाग के पास 3500 वैक्सीन रिजर्व में पड़ी हैं, जो बाहर से आने वाले पशुओं या जो गाय शेष रह गई हैं, उनको लगाई जाएगी।

कोट
जिले में वैक्सीनेशन का काम पूरा हो चुका है। 3500 वैक्सीन रिजर्व में रखी गई हैं, ताकि आपातकाल में वैक्सीन का प्रयोग किया जा सके। लंपी का प्रकोप लगभग समाप्त हो गया है और जो पशु बीमार हुए हैं, उनकी रिकवरी का रेट बढ़ रहा है।
-डॉ. सुखविंद्र, उपनिदेशक, पशुपालन विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed