फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   first meeting of mc, mc eo said get out to husband of women members, fatehabad mc meeting, fatehabad

नप ईओ बोलेः आप जाओगे या मैं जाऊं मीटिंग के बाहर

Tue, 26 Jul 2016 11:49 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Tue, 26 Jul 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
first meeting of mc, mc eo said get out to husband of women members, fatehabad mc meeting, fatehabad
नगर परिषद की बैठक में महिला पार्षदों के पतियों को बैठक से बाहर जाने को कहते ईओ ओपी सिहाग । 26एफटीबीपी11 : ईओ सिहाग के एतराज के बाद बैठक से बाहर निकलते महिला पार्षदों के पति। 26एफटीबीपी12 : बैठक से निकलने से पहले अपनी-अपनी पार्षद पत्नी को जरूरी बातें समझाते उनके पति। 26एफटीबीपी13 : नगर परिषद की बैठक के दौरान नप चेयरमैन की सीट पर जाकर अपने वार्ड की समस्या उठाती श्वेता बाघला टुटेजा। 26एफटीबीपी14 : नगर परिषद बैठक में कार्यवाही में भाग लेते पार्षद। 26एफटीबीपी15 : बैठक के दौरान पार्षद वजीर जाखड़ विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों को घेरने का प्रयास करते हुए। 26एफटीबीपी16 : बैठक की अध्यक्षता करते नप प्रधान दर्शन नागपाल, विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया और ईओ ओपी सिहाग। ---- - आवारा पशुओं के मुद्दे पर पार्षदों ने घेरे नप अफसर, ऑटो मार्केट की दुकानों की सिक्योरिटी घटी - फर्स्ट टाइमर पार्षदों में कई पार्षद छाए, पूर्व प्रधान वीरेंद्र नारंग को हराने वाले दोनो पार्षद रहे खामोश - वजीर जाखड़ और श्वेता बाघला टुटेजा ने वार्ड की उठाई समस्याएं, तो एडवोकेट वीरेंद्र ने भी उठाए मुद्दे अमर उजाला ब्यूरो फतेहाबाद। नगर परिषद की पहली बैठक काफी हंगामेदार रही। पहली बार बैठक में नप के सभी पार्षद मौजूद रहे। मंगलवार को बैठक शुरू होते ही नप ईओ ने महिला पार्षदों के पतियों को बैठक से बाहर जाने को कह दिया। कई लोगों ने इसका विरोध भी किया लेकिन ईओ अपनी बात पर अड़े रहे। नप अध्यक्ष की मौजूदगी में जब पार्षद प्रतिनिधियों ने बैठक में बने रहने की जिद पकड़ ली तो ईओ ने खुद ही बैठक छोड़ने की चेतावनी दे दी। इसके बाद महिला पार्षदों के पति बैठक से बाहर निकले। नगर परिषद की पहली बैठक में ही लावारिस पशु और उनके कारण होने वाली दुर्घटनाओं का मुद्दा छाया रहा। वार्ड 14 के पार्षद वजीर जाखड़ ने नगर परिषद के अफसरों को कई बार इस मुद्दे पर घेरा। वार्ड 4 के पार्षद एडवोकेट वीरेंद्र ने मताना नंदीशाला के लिए एमपी चरणजीत सिंह रोड़ी की ग्रांट अब तक न आने को लेकर मीटिंग में मौजूद विधायक बलवान सिंह को घेरा। पार्षद अनिल गर्ग ने लावारिस पशुओं की रोकथाम के लिए पशु मेला दोबारा शुरू करने की मांग रखी और उसकी आमदनी से नंदीशाला का खर्च निकालने की बात कही। ऑटो मार्केट में सिक्योरिटी राशि घटी नप बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय ऑटो मार्केट में नगर परिषद की दुकानों को लेकर भी हुए। हाउस ने ऑटो मार्केट में दुकानों की सिक्योरिटी राशि को तीन लाख से घटाकर डेढ़ लाख रुपये करने का निर्णय लिया। वहीं वजीर जाखड़ ने बकाया किराये का मुद्दा उठाया तो ईओ ने जवाब दिया कि इस मामले में कोर्ट केस करने की तैयारी की जा रही है। नई गाड़ी का प्रस्ताव आधे मिनट में पास नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल के लिए नई सरकारी गाड़ी खरीदने का प्रस्ताव रखते ही पास कर दिया गया। इस सारी प्रक्रिया में आधे मिनट से भी कम समय लगा। हालांकि ना तो नगर परिषद प्रधान और ना ही नप अफसरों की ओर से ये बताया गया कि वो कौन सी गाड़ी लेना पसंद करेंगे। सूत्रों की मानें तो इस बार नगर परिषद प्रधान एसयूवी पर सवार हो सकते हैं। आरसीसी गलियों का प्रस्ताव ठुकराया बैठक में कुछ पार्षदों ने उनके वार्ड में आरसीसी गलियां बनाने का प्रस्ताव रखा। इसे नगर परिषद अधिकारियों ने सिरे से खारिज कर दिया। अधिकारियों ने तर्क दिया कि शहर की सभी गलियां अब इंटरलॉक टाइलों से बनाई जाएंगी। इसके पीछे उन्होंने प्रदेश सरकार के आदेश का हवाला दिया। नगर परिषद के एमई एचके शर्मा ने साफ तौर पर कहा कि आरसीसी गली निर्माण के लिए प्रदेश सरकार से मंजूरी की आवश्यकता पड़ेगी। भट्टू रोड पर पानी निकासी का मुद्दा उछला भट्टू रोड पर बरसाती पानी निकासी के लिए नप की ओर से पाइप लाइन बिछाने के मुद्दे पर वजीर जाखड़ और वीरेंद्र सहित कई पार्षदों ने हंगामा किया। पार्षदों का तर्क था कि पाइप लाइन डालने का काम जब जनस्वास्थ्य विभाग का है तो नगर परिषद के पैसों को क्यों खर्च किया जा रहा है। प्रधान दर्शन नागपाल और ईओ ओपी सिहाग ने जवाब दिया कि जनस्वास्थ्य विभाग इस दिशा में उचित कार्रवाई नहीं कर रहा, ऐसे में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए ये कदम उठाने की तैयारी है। दो चार पार्षद ही दिखे एक्टिव पूरी बैठक के दौरान 25 में से बमुश्किल 3-4 पार्षद ही ज्यादा एक्टिव नजर आए। वजीर जाखड़ ने वार्ड में स्ट्रीट लाइटों के लिए खंभे, धक्का बस्ती वासियों के लिए मीटर कनेक्शन, नेहा बंसल ने वार्ड की सफाई और लावारिस पशुओं का मुद्दा उठाया। वार्ड 14 की श्वेता बाघला टुटेजा ने बरसाती पानी निकासी, सफाई कर्मचारियों की कमी और गलियों की मरम्मत का मुद्दा उठाया। पूर्व प्रधान वीरेंद्र नारंग को हराने वाले दोनों पार्षद रहे खामोश पूर्व प्रधान वीरेंद्र नारंग को इस बार दो वार्डों से हार का सामना करना पड़ा था। उनको हराने वाले दोनों पार्षद बैठक में निष्क्रिय नजर आए। पार्षद किट्टू बजाज और किरण नारंग ने अपने वार्ड की कोई समस्या नहीं उठाई। बैठक के एजेंडे पूरा होने के बाद किट्टू बजाज ने गलियां बनाने की मांग जरूर रखी। चंद्रकांता मक्कड़, भारती नारंग, सहित कई महिला पार्षद भी ज्यादा नहीं बोलीं। कोट्स सभी पार्षदों ने बेहतर तरीके से अपनी बात रखी। अब पार्षदों ने विकास का एजेंडा पास कर दिया है। सरकार को चाहिए कि ग्रांट की कमी ना आने दे। नंदीशाला के लिए सरकार से भी ग्रांट की मांग की जाएगी। - बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक, फतेहाबाद नगर परिषद की पहली बैठक सफल रही। पहली बार ऐसा हुआ है कि सभी पार्षद बैठक में मौजूद रहे। विकास के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। अब इस चर्चा को धरातल पर उतारेंगे। - दर्शन नागपाल, नगर परिषद प्रधान, फतेहाबाद कोट्स बैठक की शुरुआत में कुछ महिला पार्षदों के पति भी बैठक में शामिल होना चाहते थे, ये नियमों के विरुद्ध था, इसलिए उन्हें बाहर कर दिया गया। मैं नियमों से बंधा हुआ हूं और नियमों से बाहर किसी काम को मंजूरी नहीं दे सकता। - ओपी सिहाग, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी, फतेहाबाद - फोटो : amar ujala
नगर परिषद की पहली बैठक काफी हंगामेदार रही। पहली बार बैठक में नप के सभी पार्षद मौजूद रहे। मंगलवार को बैठक शुरू होते ही नप ईओ ने महिला पार्षदों के पतियों को बैठक से बाहर जाने को कह दिया। कई लोगों ने इसका विरोध भी किया लेकिन ईओ अपनी बात पर अड़े रहे। नप अध्यक्ष की मौजूदगी में जब पार्षद प्रतिनिधियों ने बैठक में बने रहने की जिद पकड़ ली तो ईओ ने खुद ही बैठक छोड़ने की चेतावनी दे दी। इसके बाद महिला पार्षदों के पति बैठक से बाहर निकले।
विज्ञापन


नगर परिषद की पहली बैठक में ही लावारिस पशु और उनके कारण होने वाली दुर्घटनाओं का मुद्दा छाया रहा। वार्ड 14 के पार्षद वजीर जाखड़ ने नगर परिषद के अफसरों को कई बार इस मुद्दे पर घेरा। वार्ड 4 के पार्षद एडवोकेट वीरेंद्र ने मताना नंदीशाला के लिए एमपी चरणजीत सिंह रोड़ी की ग्रांट अब तक न आने को लेकर मीटिंग में मौजूद विधायक बलवान सिंह को घेरा। पार्षद अनिल गर्ग ने लावारिस पशुओं की रोकथाम के लिए पशु मेला दोबारा शुरू करने की मांग रखी और उसकी आमदनी से नंदीशाला का खर्च निकालने की बात कही।
विज्ञापन


ऑटो मार्केट में सिक्योरिटी राशि घटी
नप बैठक में एक और महत्वपूर्ण निर्णय ऑटो मार्केट में नगर परिषद की दुकानों को लेकर भी हुए। हाउस ने ऑटो मार्केट में दुकानों की सिक्योरिटी राशि को तीन लाख से घटाकर डेढ़ लाख रुपये करने का निर्णय लिया। वहीं वजीर जाखड़ ने बकाया किराये का मुद्दा उठाया तो ईओ ने जवाब दिया कि इस मामले में कोर्ट केस करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई गाड़ी का प्रस्ताव आधे मिनट में पास
नगर परिषद प्रधान दर्शन नागपाल के लिए नई सरकारी गाड़ी खरीदने का प्रस्ताव रखते ही पास कर दिया गया। इस सारी प्रक्रिया में आधे मिनट से भी कम समय लगा। हालांकि ना तो नगर परिषद प्रधान और ना ही नप अफसरों की ओर से ये बताया गया कि वो कौन सी गाड़ी लेना पसंद करेंगे। सूत्रों की मानें तो इस बार नगर परिषद प्रधान एसयूवी पर सवार हो सकते हैं।

आरसीसी गलियों का प्रस्ताव ठुकराया
बैठक में कुछ पार्षदों ने उनके वार्ड में आरसीसी गलियां बनाने का प्रस्ताव रखा। इसे नगर परिषद अधिकारियों ने सिरे से खारिज कर दिया। अधिकारियों ने तर्क दिया कि शहर की सभी गलियां अब इंटरलॉक टाइलों से बनाई जाएंगी। इसके पीछे उन्होंने प्रदेश सरकार के आदेश का हवाला दिया। नगर परिषद के एमई एचके शर्मा ने साफ तौर पर कहा कि आरसीसी गली निर्माण के लिए प्रदेश सरकार से मंजूरी की आवश्यकता पड़ेगी।

भट्टू रोड पर पानी निकासी का मुद्दा उछला
भट्टू रोड पर बरसाती पानी निकासी के लिए नप की ओर से पाइप लाइन बिछाने के मुद्दे पर वजीर जाखड़ और वीरेंद्र सहित कई पार्षदों ने हंगामा किया। पार्षदों का तर्क था कि पाइप लाइन डालने का काम जब जनस्वास्थ्य विभाग का है तो नगर परिषद के पैसों को क्यों खर्च किया जा रहा है। प्रधान दर्शन नागपाल और ईओ ओपी सिहाग ने जवाब दिया कि जनस्वास्थ्य विभाग इस दिशा में उचित कार्रवाई नहीं कर रहा, ऐसे में लोगों को परेशानी से बचाने के लिए ये कदम उठाने की तैयारी है।

दो चार पार्षद ही दिखे एक्टिव
पूरी बैठक के दौरान 25 में से बमुश्किल 3-4 पार्षद ही ज्यादा एक्टिव नजर आए। वजीर जाखड़ ने वार्ड में स्ट्रीट लाइटों के लिए खंभे, धक्का बस्ती वासियों के लिए मीटर कनेक्शन, नेहा बंसल ने वार्ड की सफाई और लावारिस पशुओं का मुद्दा उठाया। वार्ड 14 की श्वेता बाघला टुटेजा ने बरसाती पानी निकासी, सफाई कर्मचारियों की कमी और गलियों की मरम्मत का मुद्दा उठाया।  

पूर्व प्रधान वीरेंद्र नारंग को हराने वाले दोनों पार्षद रहे खामोश
पूर्व प्रधान वीरेंद्र नारंग को इस बार दो वार्डों से हार का सामना करना पड़ा था। उनको हराने वाले दोनों पार्षद बैठक में निष्क्रिय नजर आए। पार्षद किट्टू बजाज और किरण नारंग ने अपने वार्ड की कोई समस्या नहीं उठाई। बैठक के एजेंडे पूरा होने के बाद किट्टू बजाज ने गलियां बनाने की मांग जरूर रखी। चंद्रकांता मक्कड़, भारती नारंग, सहित कई महिला पार्षद भी ज्यादा नहीं बोलीं।

सभी पार्षदों ने बेहतर तरीके से अपनी बात रखी। अब पार्षदों ने विकास का एजेंडा पास कर दिया है। सरकार को चाहिए कि ग्रांट की कमी ना आने दे। नंदीशाला के लिए सरकार से भी ग्रांट की मांग की जाएगी।
- बलवान सिंह दौलतपुरिया, विधायक, फतेहाबाद

नगर परिषद की पहली बैठक सफल रही। पहली बार ऐसा हुआ है कि सभी पार्षद बैठक में मौजूद रहे। विकास के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। अब इस चर्चा को धरातल पर उतारेंगे।

- दर्शन नागपाल, नगर परिषद प्रधान, फतेहाबाद


बैठक की शुरुआत में कुछ महिला पार्षदों के पति भी बैठक में शामिल होना चाहते थे, ये नियमों के विरुद्ध था, इसलिए उन्हें बाहर कर दिया गया। मैं नियमों से बंधा हुआ हूं और नियमों से बाहर किसी काम को मंजूरी नहीं दे सकता।
- ओपी सिहाग, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed