{"_id":"697101ba29c0c9d8e90dffe9","slug":"fire-broke-out-in-the-newly-purchased-car-from-a-month-ago-it-was-parked-after-washing-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-147368-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: एक माह पहले खरीदी नई कार में लगी आग, वॉशिंग के बाद खड़ी की थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: एक माह पहले खरीदी नई कार में लगी आग, वॉशिंग के बाद खड़ी की थी
Wed, 21 Jan 2026 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:11 PM IST
विज्ञापन
नई कार से उठतीं आग की लपटें।
टोहाना। पुरानी तहसील रोड पर स्थित हरियाणा व्यापार मंडल के संरक्षक सुभाष गोयल के गोदाम के पास खड़ी नई स्विफ्ट कार में सुबह अचानक आग लग गई। गाड़ी के मालिक एवं घी कारोबारी सुशील गोयल ने बताया कि उन्होंने कार करीब एक महीने पहले ही खरीदी थी।
इस घटना के समय चालक गौरव गाड़ी को वॉशिंग के लिए ले गया था और वॉशिंग के बाद जब वह गाड़ी वापस लाया, तो उसमें से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंचने में देरी हो गई, जिसके बाद गाड़ी मालिक और आस-पास के लोगों ने गायों के लिए रखे पानी का उपयोग करके आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।