फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fire broke out in a truck filled with wheat flour, farmers controlled it with great effort

Fatehabad News: तूड़े से भरे ट्रक में लगी आग, किसानों ने कड़ी मशक्कत से पाया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a truck filled with wheat flour, farmers controlled it with great effort
तूड़े से भरे ट्राले में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण,
रतिया। क्षेत्र के पंजाब बॉर्डर के साथ लगते गांव अजीत नगर में तूड़ी से भरी ट्रक में सोमवार सुबह आग लग गई। आसपास के किसानों ने आग लगने पर फायर ब्रिगेड को सूचना दी और अपने स्तर पर आग बुझानी शुरू कर दी।
विज्ञापन

फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची तो गाड़ी में पानी का प्रेशर कम होने के चलते आग को बुझाने में असमर्थ रही। इस कारण ग्रामीणों ने रोष भी जताया। हालांकि बाद में ग्रामीणों ने अपने स्तर पर पानी का इंतजाम कर आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझने पर ट्रक का केबिन जलने से बच गया, लेकिन ट्रक की काफी पराली जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव अजीतनगर में किसानों द्वारा धान कटाई के बाद इकट्ठी की गई पराली को लादकर एक ट्राॅली महेंद्रगढ़ फैक्टरी के लिए रवाना हुआ था। खेत में हाई वोल्टेज की तार नीचे होने के कारण पराली का ऊपरी हिस्सा तारों के संपर्क में आया तो स्पार्किंग से पराली ने आग पकड़ ली। लोगों ने फायर ब्रिगेड को बुलाया, लेकिन गाड़ी में पानी का प्रेशर ही नहीं था, जिसके बाद गांव से टैंकर मंगवाकर आग बुझाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed