फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Financial company employee absconded after collecting loan installments, arrested

Fatehabad News: ऋण की किस्तें इकट्ठी कर फरार हुआ वित्तीय कंपनी का कर्मचारी गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 19 Sep 2024 02:56 AM IST
विज्ञापन
Financial company employee absconded after collecting loan installments, arrested
रतिया आरोपी के साथ एसआई बेदपाल व पुलिस कर्मचारी
रतिया। क्षेत्र के कई गांवों से लोन धारक महिलाओं से किस्तों के लाखों रुपये लेकर फरार हुए वित्तीय कंपनी के कर्मचारी को आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के गांव लखनौता निवासी राजदीप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा के एसआई वेदपाल ने बताया कि इस संबंध में पुलिस ने 27 अगस्त 2022 को मित्रता फाइनेंशियल सर्विस के नई दिल्ली निवासी मैनेजर सलीम सिद्दीकी की शिकायत पर धोखाधाड़ी के आरोप में केस दर्ज किया था। आरोप था कि उनकी कंपनी की रतिया के रामनगर काॅलोनी में शाखा है। उनकी कंपनी में काम करने वाला राजदीप सिंह लोन की किस्तों की कलेक्शन के लिए गया था।
विज्ञापन

उसने गांव आलूपुर, बादलगढ़, बिलासपुर ढाणी, हांसपुर, नागपुर, नखाटिया, नकटा, नागल, पुरानी गोशाला, रतनगढ़, सरदारेवाला गांव में 20 ऋणधारक महिलाओं से 4 लाख 19 हजार 462 रुपये की किश्त इकट्ठी की और उन्हें कंपनी में जमा करवाने के बजाय खुद लेकर फरार हो गया। इस बारे में रतिया पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी के खिलाफ अहम सुराग जुटाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed