फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Financial Committee members and maximum development work will be done in Ward 19, not a single additional work will be done in Ward 17

Fatehabad News: नगर परिषद 26 वार्डों में करवाएगी 75 काम, 17 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Wed, 29 Jan 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 29 Jan 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Financial Committee members and maximum development work will be done in Ward 19, not a single additional work will be done in Ward 17
फतेहाबाद के मॉडल टाउन में सड़क की करवाई जा रही मरम्मतसंवाद
फतेहाबाद। मंगलवार को नगर परिषद हाउस की बैठक के बाद पार्षदों से एजेंडे लिए गए थे। इन्हें मंजूरी के लिए जिला नगर आयुक्त के पास भेज दिया गया था।
विज्ञापन

नगर परिषद के वार्ड 1 से 27 तक के पार्षदों द्वारा अतिरिक्त कामों के करीब 324 एजेंडे दिए गए थे। इनमें से प्रथम चरण में 75 कामों के एस्टीमेट तैयार हुए हैं और टेंडर लगाने की मंजूरी मिली है। इनमें वार्ड 17 ऐसा है जिसमें एक भी अतिरिक्त कार्य नहीं होगा।
सूची के मुताबिक वित्तीय कमेटी के सदस्य अर्जुन कटारिया के वार्ड 23 में सबसे ज्यादा व वार्ड 19 के पार्षद निर्मल सिवाच और तीसरे नंबर पर पार्षद अनिल गर्ग के वार्ड 24 में सबसे ज्यादा काम होंगे। पार्षद अनिल गर्ग वित्तीय कमेटी सदस्य स्नेहलता गर्ग के पति हैं। अहम बात यह है कि नगर परिषद में शामिल हुई आउटर क्षेत्र की हंस कॉलोनी में काम करवाने के लिए अलग से कोई एजेंडे में नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड 15 में 28.93 लाख और वार्ड 16 में 7.52 लाख से काम होंगे। हालांकि नगर परिषद ने शहर से जुड़े 100 कामों के एस्टीमेट तैयार करके मंजूरी ली है, जिस पर करीब 42 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वार्ड अनुमानित लागत

1 56.56 लाख

2 38.14 लाख

3 29.46 लाख

4 26.07 लाख

5 71.77 लाख

6 32.93 लाख

7 38.14 लाख

8 43.35 लाख

9 46.42 लाख

10 52.44 लाख

11 79.85 लाख

12 78.03 लाख

13 76.19 लाख

14 52.16 लाख

15 28.93 लाख

16 7.52 लाख

18 67.19 लाख

19 95.19 लाख

20 48.69 लाख

21 73.49 लाख

22 41.04 लाख

23 1.70 करोड़

24 92.93 लाख

25 34.22 लाख

26 52 लाख

27 24 लाख

- वार्डों में रखे जाएंगे आरसीसी बैंच

नगर परिषद शहर के वार्ड 1 से 27 की कॉलोनियों और पार्कों में करीब 22.73 लाख की लागत से बैंच रखवाएगा। इसके अलावा सभी वार्डों में 50 लाख से मरम्मत काम होंगे। स्ट्रीट लाइटों के लिए 34 लाख का टेंडर लगाया जाएगा। वार्डों में साइन बोर्ड भी लगाए जाने हैं।

- मॉडल टाउन की सभी सड़कों की होगी मरम्मत

मॉडल टाउन की सभी सड़कों का निर्माण होगा। इस पर करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये खर्च होंगे। मॉडल टाउन वार्ड 23 का क्षेत्र है। इसके अलावा ठाकर बस्ती क्षेत्र में 30 लाख से सीसी रोड का निर्माण होना है। मॉडल टाउन स्थित पपीहा पार्क के सुंदरीकरण को लेकर 1.14 करोड़ से काम होने हैं। इसके अलावा वार्ड 24 में 92 लाख से चार काम होने हैं। वार्ड 19 में चार काम होने हैं जिन पर करीब 95.19 लाख रुपये खर्च होने हैं।

-वार्ड में कुछ गलियों के निर्माण को लेकर एजेंडे दिए गए थे लेकिन पता चला है कि एक का भी एस्टीमेट तैयार नहीं किया गया है। इस संबंध में जेई से बात हुई है। जो जरूरी काम हैं वे करवाए जाने चाहिए।


- संजय रूखाया, पार्षद वार्ड 17

- नगर परिषद को नई गलियों के निर्माण से पहले एक समन्वय कमेटी जनस्वास्थ्य विभाग के साथ बनानी चाहिए। ताकि अगर कहीं पानी से या फिर सीवरेज से संबंधित पाइपलाइन डाले जाने की जरूरत है तो वह बिछाई जा सके और इसके बाद निर्माण हो सके। वार्डों के लिए पार्षदों ने शहर से जुड़े जरूरी कामों के एजेंडे दिए थे। इन पर भी तुरंत काम होना चाहिए। अगर कमेटी को एक्ट के मुताबिक चलाना है तो हर माह नगर परिषद हाउस की बैठक होनी चाहिए ताकि इसमें कामों की भी समीक्षा हो सके।

- मोहन लाल नारंग, पार्षद वार्ड 12

- शहर के वार्डों में जरूरत के मुताबिक समान रूप से काम होंगे। नगर परिषद प्रशासन का ये प्रयास रहेगा कि शहर के सुंदरीकरण पर भी किया जाए।

- राजेंद्र सिहं खिंची, प्रधान, नगर परिषद, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed