फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fight at the hospital between two groups

अस्पताल में भिड़े दो गुट, खूब भांजी लाठियां

Tue, 06 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Tue, 06 Oct 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
वहीं झगड़े में घायल दूसरे पक्ष के दो युवकों को भी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। देर रात अस्पताल में ही दोनों पक्षों के दर्जनों लोग आपस में भिड़ गए और जमकर लाठियां चली।

जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। अस्पताल स्टाफ और मरीजों को भी कमरों में छिपकर अपनी जान बचानी पड़ी। एसएमओ विजय जैन ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी।

सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल अस्पताल पहुंचा और परिसर को घेर लिया। पुलिस के आते ही हमलावर दीवारें फांद कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया वहीं अस्पताल में तोड़-फोड़ करने वालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने भी पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

घायल दर्शन सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

पुलिस को दी शिकायत में गांव महमड़ा निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि वह रविवार देर शाम को गांव के बस अड्डे के पास से गुजर रहा था कि बादलगढ़ निवासी लखवीर सिंह उर्फ भोला, कुलदीप सिंह, नेक सिंह उर्फ गगन, अंग्रेज सिंह, दलेल सिंह, पाला सिंह व महमड़ा निवासी सोनी आदि ने उस पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।

दर्शन ने बताया कि पास के ही एक घर में छिपकर उसने अपनी जान बचाई। दर्शन ने आरोप लगाया कि जब उसके परिजनों ने उसे रतिया के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया तो उक्त हमलावरों के अलावा उनके दर्जनों साथियों ने अस्पताल के परिसर में ही घुसकर उसके व उसके रिश्तेदारों पर हमला कर दिया।

दूसरे पक्ष के घायल कुलदीप व गगन ने बताया कि शाम को उनका स्कूटर दर्शन से टकरा गया था जिसके बाद विवाद हो गया। जब वे अस्पताल पहुंचे तो सतगुरू, गुरजंट, विंदर आदि ने अपने साथियों के साथ अस्पताल में उनके ऊपर हमला कर दिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अस्पताल में लगे कैमरों की फुटेज भी खंगाली और घायल दर्शन के बयानों पर हमला करने वाले सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

 थाना प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि अभी दूसरे पक्ष के बयान नहीं हो पाए हैं। बयान आते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed