फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   festival, nagar kirtan, gurunanak dev birth anniversery, fatehabad

प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में संगत ने निकाला नगर कीर्तन

Tue, 12 Nov 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
festival, nagar kirtan, gurunanak dev birth anniversery, fatehabad
नगर कीर्तन में गत्तका के करतब करते हुए सदस्य। - फोटो : Fatehabad
रतिया। पहली पातशाही श्री गुरुनानक देव जी के अवतार दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को बाबा विश्वकर्मा गुरुद्वारा कमेटी व समूह सिख श्रद्धालुओं ने शहर में विशाल नगर कीर्तन निकाला। यह नगर कीर्तन गुरुद्वारा बाबा श्री विश्वकर्मा गुरुद्वारा से शुरू होकर शहर के फतेहाबाद रोड, माडल टाऊन, टोहाना रोड, बुढलाडा रोड से होते हुए वापस गुरुद्वारा साहिब में जाकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

नगर कीर्तन की अगुवाई गुरु के पांच प्यारे कर रहे थे। नगर कीर्तन के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब जी को फूलों से सजी सुंदर पालकी में रखा गया था तथा गुरु की संगतें कीर्तन करती हुई नगर कीर्तन के साथ चल रही थी। इस नगर कीर्तन के साथ-साथ गत्तका अखाड़ा पार्टी के सदस्यों द्वारा हैरतअंगेज कारनामे भी दिखाए जा रहे थे जिन्हें देखकर श्रद्धालु उत्साहित हो रहे थे। नगर कीर्तन के दौरान जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह के जयघोषों से माहौल भक्तिमय हो रहा था। मुख्य ग्रंथी बाबा जसवीर सिंह ने बताया कि गुरुपर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब जी का प्रकाश रखा गया है जिसका भोग 12 नवम्बर को गुरुपर्व के अवसर पर बड़ी श्रद्धा व उत्साह के साथ डाला जाएगा। मौके पर जसवीर सिंह, अवतार सिंह, बलजिंद्र सिंह, अमरीक सिंह, गुरशरण सिंह, बलराज सिंह, बलवीर सिंह, हरदीप सिंह, गुरनाम सिंह, हरजीत सिंह, विक्की सिंह, त्रिलोचन सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed