फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   festival, holi, security, police, fatehabad

होली के दिन हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर, संवेदनशील इलाकों में सादी वर्दी में घूमेंगे पुलिसवाले

Mon, 09 Mar 2020 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
festival, holi, security, police, fatehabad
फतेहाबाद। 10 मार्च को मनाए जाने वाले फाग के त्योहार के लिए प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। हुड़दंग करने वालों से निपटने के लिए हर जगह बाइक पेट्रोलिंग होगी और संवेदनशील इलाकों में सादी वर्दी में पुलिसवाले घूमेंगे।
विज्ञापन

पुुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना और यातायात को सुचारु रूप से चलाने के साथ-साथ पुलिस विभाग किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगा। उन्होंने बताया कि सभी थानों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी। त्योहार के दिन हर नियमित अंतराल के बाद सभी पीसीआर व मोटरसाइकिल राइडर हर क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते नजर आएंगे। विभिन्न थानों के अंतर्गत अति संवेदनशील व संवेदनशील क्षेत्रों की भी पहचान कर ली गई है। ऐसे क्षेत्रों पर भी साधारण वर्दी में पुलिस कर्मी पैनी निगाह रखेंगे।
विज्ञापन

पटाखे वाली बाइक होगी इंपाउंड
पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने बाइक चालकों को चेतावनी दी है अपनी बाइक के साइलेंसर से पटाखों जैसी आवाज न निकालें। ऐसे बाइक देखते ही इंपाउंड करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके अलावा बाइक चालकों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी प्रवेक्षण अधिकारियों व सभी थानों प्रबंधकों को अपने अधिकार क्षेत्र में शरारती तत्वों पर निगरानी रखने व सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है। पुलिस कप्तान राजेश कुमार ने जिलावासियों से सौहार्दपूर्ण तरीके से होली व फाग का त्योहार मनाने के आह्वान करते हुए कहा कि इस दिन ऐसे रंगों का प्रयोग किया जाए जो त्वचा व आंखों को नुकसान नहीं पहुंचाए। इसके अतिरिक्त कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने में आमजन पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed