{"_id":"592dbc5e4f1c1bed1abdbae0","slug":"fathebad-protest-school-shopkeeper-fatehabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के लिए खाद की कोई कमी नहीं है और न ही कोई दुकानदार किसानों को अधिक मूल्य पर खाद बेच सकता है।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के लिए खाद की कोई कमी नहीं है और न ही कोई दुकानदार किसानों को अधिक मूल्य पर खाद बेच सकता है।
ब्यूरो/अमर उजाला/फतेहाबाद
Updated Wed, 31 May 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
rewari school
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव दहमान के ग्रामीणों ने मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ताला जड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि स्कूल के अध्यापकों का व्यवहार छात्राओं के प्रति गलत है। लोगों ने इस दौरान जमकर हंगामा भी किया। सूचना मिलते ही एसएचओ बिमला देवी मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी आरोपी एक अध्यापक के निलंबन की मांग पर अड़े हुए थे। बाद में मौके पर पहुंचे उपजिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने लोगों को समझाया और तुरंत प्रभाव से आरोपी अध्यापक प्रदीप को दूसरे स्कूल में भेजने का आश्वासन दिया तो जाकर हंगामा करने वाले लोग शांत हुए।
दहमान निवासी कृष्ण कुमार, राजबीर, नरेश कुमार, बलजीत, सतबीर सिंह, बलबीर सिंह आदि ने बताया कि स्कूल के अध्यापक प्रदीप कुमार ने शनिवार को एक छात्रा के साथ बदतमीजी की थी। जिसको लेकर छात्रा ने अपने अभिभावकों को मामले को लेकर अवगत करवाया।
सोमवार को अध्यापक व छात्रा अभिभावकों के बीच मामला निपटने की बात सामने आई थी। टीचर ने स्पष्टीकरण दिया था कि उसने किसी द्वेष भावना के कारण बच्ची को नहीं धमकाया था। बल्कि उसके भविष्य को लेकर ही समझाया था। जिसके कारण दोनों ही पक्षों के बीच आपसी मनमुटाव दूर हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह दर्जनों की संख्या में दहमान के ग्रामीण उपरोक्त मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के प्रांगण में खूब हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल के कई अन्य अध्यापकों पर भी छात्राओं पर छींटाकशी करने के आरोप लगाए। जिसको लेकर डिप्टी डीईओ ने प्रदीप कुमार को तुरंत प्रभाव से डेपूटेशन पर ढाणी गोपाल भेज दिया है, जबकि अन्य अध्यापकों के रवैये की के मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी अध्यक्षता भूना के बीईओ करेंगे। ये कमेटी बुधवार को दहमान वासियों के साथ संयुक्त बैठक करेगी। अगर जांच में आरोपी अध्यापकों की गलती पाई गई तो छींटाकशी करने वाले अध्यापकों का भी दहमान से तबादला किया जाएगा।
गांव की राजनीति है हंगामे की वजह : टीचर
गांव दहमान में कई लोग दो गुटों में विभाजित हैं। इसलिए जो पक्ष जिसके साथ जुड़ जाता है उसको नीचा दिखाने के लिए एक-दूसरे पर लोग हावी हो जाते हैं। आरोपी अध्यापक प्रदीप का कहना है कि गांव की राजनीति का शिकार उसे बनाया गया है। गांव में सरपंच व दूसरे गुट की आपसी अनबन का उसे खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। किसी भी विद्यार्थी के साथ उसने बदतमीजी नहीं की। प्रदीप कुमार ने बताया कि वह गहरे सदमे में है। क्योंकि उसकी छवि को बेवजह धूमिल किया गया है।
क्या कहते हैं डिप्टी डीईओ
डिप्टी डीईओ दयानंद सिहाग ने बताया कि गांव दहमान में लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर लोगों की बात को गंभीरता से लिया और एक अध्यापक प्रदीप कुमार को डेपुटेशन पर भेज दिया गया है। अन्य अध्यापकों पर लगे आरोपों की जांच बीईओ के नेतृत्व की कमेटी जांच पड़ताल करेगी। दोषी पाने वाले अध्यापकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
शिकायत नहीं आई : एसएचओ
भूना थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि छात्रा के साथ बदतमीजी करने या किसी प्रकार की शिकायत पुलिस स्टेशन में नहीं आई है। इसलिए पुलिस ने किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। अगर कोई भी मामले को लेकर लिखित में शिकायत देंगे तो उचित कार्रवाई तुरंत प्रभाव से होगी।