फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehebad: thousand withdrawn from farmer KCC account, revealed when entered in the copy

Fatehebad: किसान के केसीसी खाते से निकले 2 लाख 49 हजार रुपये, कॉपी में एंट्री हुई तो हुआ खुलासा

Fri, 20 Oct 2023 01:55 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 20 Oct 2023 01:55 PM IST
सार

मामले के मुताबिक साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बुआन निवासी मुंशीराम ने बताया कि उसका सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में ब्रांच बुआन में केसीसी खाता है। जब उसने पिछले दिनों कॉपी पूरी करवाई तो पता चला कि खाते से 22 नवंबर 2022 से लेकर 9 जनवरी 2023 तक अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 2 लाख 49 हजार 993 रुपये निकाले हुए मिले।

विज्ञापन
Fatehebad: thousand withdrawn from farmer KCC account, revealed when entered in the copy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

फतेहाबाद के गांव बुआन निवासी किसान के किसान क्रेडिट कार्ड बैंक खाते से किसी ने 2 लाख 49 हजार 993 रुपये निकाल लिए। किसान ने जब कॉपी में एंट्री करवाई तो मामले का खुलासा हुआ। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दी गई है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। मामले के मुताबिक साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बुआन निवासी मुंशीराम ने बताया कि उसका सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक में ब्रांच बुआन में केसीसी खाता है। जब उसने पिछले दिनों कॉपी पूरी करवाई तो पता चला कि खाते से 22 नवंबर 2022 से लेकर 9 जनवरी 2023 तक अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से 2 लाख 49 हजार 993 रुपये निकाले हुए मिले। जिसके बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। उसने किसी को ओटीपी भी नहीं दिया है और न ही अंगूठा लगाकर कहीं से पैसे निकलवाए है। इस खाता का कोई एटीएम कार्ड भी नहीं है। किसी व्यक्ति ने धोखाधड़ी से पैसे निकाल लिए है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed