फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Fatehabad's Rekha tops high jump; Monika leads in triple jump

Fatehabad News: ऊंची कूद में फतेहाबाद की रेखा और ट्रिपल जंप में मोनिका अव्वल

Sun, 20 Sep 2026 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 20 Sep 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
Fatehabad's Rekha tops high jump; Monika leads in triple jump
फतेहाबाद। विजेता ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते एसोसिएशन के पदा​धिकारी। एसोसिएशन
फतेहाबाद। नवदीप स्टेडियम नरवाना में आयोजित दो दिवसीय हरियाणा राज्य ओपन सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन ट्रैक एवं फील्ड के विभिन्न मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदेश के सभी 22 जिलों से पहुंचे एथलीटों ने विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक और हिसार के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। महिला ऊंची कूद में फतेहाबाद की रेखा और महिला ट्रिपल जंप में मोनिका ने बाजी मारी। समापन समारोह में एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के सदस्य राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह तथा संजीत सिंह बैनीवाल, एडीए नरवाना मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने प्रतियोगिता के परिणामों की जानकारी दी। महिला हेप्टाथलॉन में चरखी दादरी की सोनू कुमारी प्रथम और शीतल द्वितीय रहीं। पुरुष भाला फेंक में पानीपत के दीपांशु ने पहला स्थान हासिल किया। पुरुष 10 किलोमीटर दौड़ में रोहतक के रामकेश विजेता रहे जबकि महिला वर्ग में सिरसा की सरिता वर्मा ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

400 मीटर पुरुष वर्ग में हिसार के लव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला 400 मीटर बाधा दौड़ में हिसार की सुमन विजेता रहीं जबकि पुरुष वर्ग में झज्जर के अमित दहिया ने पहला स्थान हासिल किया। महिला 1500 मीटर में भिवानी की अंजू और पुरुष वर्ग में करनाल के रवि कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। महिला 800 मीटर में भिवानी की अंजू रानी तथा पुरुष वर्ग में झज्जर के हर्ष प्रथम रहे।
फील्ड स्पर्धाओं में महिला ट्रिपल जंप में फतेहाबाद की मोनिका, महिला लंबी कूद में फरीदाबाद की परीक्षा और पुरुष लंबी कूद में भिवानी के दीपक ने पहला स्थान प्राप्त किया। महिला ऊंची कूद में फतेहाबाद की रेखा तथा पुरुष वर्ग में भिवानी के पीयूष कुमार विजेता रहे।

सभी विजेता खिलाड़ियों को एथलेटिक्स हरियाणा के पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षकों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जितेंद्र बांगड़, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, चीफ कोच नरवाना बीरबल दूहन, एथलेटिक्स कोच सतीश पंघाल, सोहनलाल, विकास गहलावत और सूरत गुर्जर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed