फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news

स्कूल से आठ अध्यापकों का तबादला, दो ही नए आए, गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल गेट पर लगाया ताला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Sep 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
fatehabad news
फतेहाबाद के गांव बरसीन में स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते हुए ग्रामीण - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। शिक्षा विभाग की ट्रांसफर ड्राइव के बाद स्कूलों में अध्यापकों की कमी हो गई है और सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। सोमवार को गांव बरसीन के ग्रामीणों ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बाहर रोष-प्रदर्शन किया और स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया और चेतावनी दी कि जब तक स्कूल में अध्यापकों की कमी को पूरा नहीं किया जाता, वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे। मामले को लेकर ग्रामीण उपायुक्त और जिला शिक्षा अधिकारी से भी मिले। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल से आठ अध्यापकों का तबादला हो गया है और दो ही नए आए हैं।
विज्ञापन

स्कूल में 380 विद्यार्थी, हिंदी-गणित पढ़ाने वाला नहीं कोई
स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर रहे गांव बरसीन निवासी विकास कुमार, हरी किशन, सोमनाथ, नरेश, समाजसेवी सुभाष खिचड़, धीरज, रवि, सुंदर लाल आदि ने कहा कि गांव के विद्यालय में कक्षा पहली से दसवीं तक 380 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, जिनमें काफी संख्या में छात्राएं भी शामिल है। अकेले नौंवी व दसवीं कक्षा में 96 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। ट्रांसफर ड्राइव खोलने के बाद स्कूल में अध्यापकों की भारी कमी हो गई है। स्कूल के 8 अध्यापकों का यहां से ट्रांसफर किया गया है जबकि केवल दो नए अध्यापकों ने स्कूल ज्वाइन किया है। स्कूल में अनेक महत्वपूर्ण विषयों जैसे हिंदी, अंग्रेजी, गणित, साइंस आदि की पढ़ाई ठप होकर रह गई है। विद्यार्थी प्रतिदिन स्कूल जा रहे हैं लेकिन वहां अध्यापक न होने से कोई पढ़ाई नहीं हो पा रही। ग्रामीणों ने बताया कि इस बार का शैक्षणिक स्तर आधा गुजर जाने को है और परीक्षाएं भी नजदीक है, ऐसे में स्कूल में अध्यापकों की कमी के कारण पढ़ाई न होने से विद्यार्थी परेशान है और मानसिक तनाव में भी है।
विज्ञापन

जिले से ये गए अध्यापक और ये आए :
एसएस विज्ञान गणित डीपीई मौलिक मुख्य अध्यापक
जिला आए गए आए गए आए गए आए गए आए गए
हिसार 5 21 1 8 6 13 4 2 3 5
भिवानी 0 19 0 9 8 0 2 4 1 5
चरखी दादरी 0 2 0 4 0 0 0 0 0 3
जींद 0 1 0 0 0 0 0 0 01
सिरसा 1 1 0 0 0 0 4 4 1 0
गांव बरसीन के ग्रामीण मिले थे, उनके मांग पत्र को निदेशालय में भेज दिया गया है। ट्रांसफर ड्राइव के बाद कई स्कूलों में दिक्कत आ रही है। उम्मीद है, जल्द समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दयानंद सिहाग, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed