{"_id":"6396c4884c9d8f0c05405f22","slug":"fatehabad-bricks-pelted-at-shopkeeper-house-video-went-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: बीडी का बंडल न देने पर दुकानदार के घर पर बरसाई ईंटें, भूना में पुलिस के सामने हुई गुंडागर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: बीडी का बंडल न देने पर दुकानदार के घर पर बरसाई ईंटें, भूना में पुलिस के सामने हुई गुंडागर्दी
Mon, 12 Dec 2022 11:35 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 12 Dec 2022 11:35 AM IST
सार
दुकानदार ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पुलिस से सहायता भी मांगी। दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मगर पुलिस की मौजूदगी में भी युवक धड़ाधड़ घर पर ईंट बरसाते रहे।
विज्ञापन
वीडियो में कैद आरोपी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहाबाद के भूना कस्बे के चंदन नगर में रविवार देर रात युवकों ने जमकर गुंडागर्दी की। बीड़ी का बंडल न देने पर युवकों ने दुकानदार के घर पर ईंटें बरसाई वहीं चाकुओं से हमला भी किया। चाकू लगने से दुकानदार का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे भूना सीएचसी में ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। करीब दस लोगों को चोटें लगने की बात सामने आई है।
हैरानी की बात यह है कि दुकानदार ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके पुलिस से सहायता भी मांगी। दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। मगर पुलिस की मौजूदगी में भी युवक धड़ाधड़ घर पर ईंट बरसाते रहे। पुलिसकर्मी उन्हें रोकने की बजाय मूकदर्शक बने रहे। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। घटनाक्रम के बाद से दुकानदार के आसपास के लोग भी दहशत में हैं।