फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers were advised on seed treatment for mustard sowing

Fatehabad News: सरसों की बुआई के लिए किसानों काे बीज उपचार का दिया परामर्श

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Farmers were advised on seed treatment for mustard sowing
भट्टू कलां। अनाजमंडी में शुक्रवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की तरफ से किसान मेला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि उप मंडल कृषि अधिकारी डा. सुभाष लौहान ने भाग लिया। इस दौरान कृषि विश्वविद्यालय हिसार से डॉ. ओपी नेहरा ने किसानों को सरसों व गेहूं के फसल के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किसानों को सरसों के बीज को उपचार करके बोना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान कार्बन्डाजिम (बेवीसटीन) 2 ग्राम प्रति किलोग्राम बीज के हिसाब से बीज उपचार करें। उन्होंने मरगौजा (ओरोबन्की) के इलाज के लिए बताया की किसान बिजाई के 25 दिन बाद 25 एमएल ग्लाईफोस्टेट 41 प्रतिशत एसएल 150 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे करे व 50 दिन बाद इतनी ही मात्रा में इसे दोबारा स्प्रे करने से काफी हद तक मरगोजा पर नियंत्रण कर सकते है। किसान भाई सरसों की फसल में सल्फर का इस्तेमाल अवश्य करे इससे तेल की मात्रा बढ़ती है व पैदावार के भी इजाफा होता है।
विज्ञापन

कृषि विकास अधिकारी डा. सुरेश पारीक ने किसानों से आह्वान किया कि किसान धान निकालने के बाद अवशेषों में आग ना लगाएं। किसान धान को गांठें बनाकर या अन्य किसी भी तरीके से प्रबंधन करके 1200 रुपए अनुदान प्राप्त कर सकते है। इस अवसर पर खंड कृषि विकास अधिकारी महेन्द्र सिंह, एडीओ डा. जनक राम, डा. बहादर गोदारा सहित काफी सख्यां में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed