फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers created ruckus and showed black flags at CM Nayab Saini's rally.

Fatehabad News: सीएम नायब सैनी की रैली में किसानों ने हंगामा कर दिखाए काले झंडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Farmers created ruckus and showed black flags at CM Nayab Saini's rally.
नायब सैनी की रैली में काले झंडे ​दिखाने वाले किसानों को ले जाती पुलिस।
टोहाना। टोहाना की अनाज मंडी में हुई भाजपा की शंखनाद विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री नायब सैनी को किसानों ने काले झंडे दिखाए। रैली में मंच पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, सांसद सुनीता दुग्गल, मंत्री डॉ. कमल गुप्ता के साथ बैठे हुए थे जबकि भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर संबोधित कर रहे थे। उसी समय पंडाल के बीच से आठ किसानों ने उठकर हंगामा किया तथा काले झंडे लहराने शुरू कर दिए। इसके बाद एकदम से लोगों ने पीछे देखना शुरू कर दिया तो पुलिस ने उक्त किसानों को राउंड अप कर लिया। पुलिस सभी किसानों को वहां से उठाकर शहर थाने ले आई। पुलिस द्वारा काबू किए गए किसानों में जाखल निवासी बलकार सिंह, तलवाड़ा निवासी जगतार सिंह व हरविंद्र, जाखल निवासी गुरप्रीत सिंह, ढेर निवासी अमरेंद्र सिंह, तलवाड़ा निवासी जसपाल सिंह, जाखल निवासी नसीब सिंह व पंजाब के मानसा जिले के बुढलाडा निवासी मोहन सिंह शामिल हैं। इन सभी को पुलिस ने हिरासत में लिया हुआ है।
विज्ञापन

सीएम रैली स्थल से हिरासत में लिए किसानों को छुडाने के लिए थाने में दिया धरना, देर रात मिली जमानत

टोहाना। हरियाणा सीएम नायब सैनी के रैली स्थल पर काले झंडे लहराने के मामले में किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया जिसके बाद किसान संगठन भड़क गए तथा थाने में पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने मुख्यमंत्री व पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों के प्रदर्शन की सूचना पाकर पहुंची डीएसपी शमशेर सिंह ने उन्हें शांत करवाया तथा 107, 151 सीआरपीसी केस में 8 किसानों को जमानत मिल गई। किसान नेता जग्गी महल ने बताया कि किसान साथी प्रदेश के मुखिया से सवाल पूछने के लिए गए थे कि उनकी खराब फसलों का मुआवजा कब मिलेगा, सीएम ने उन्हें उपद्रवी क्यों कहा, दिल्ली जाने वाले किसानों के रास्ते में किले क्यों लगाई लेकिन पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्यप्रणाली के विरोध में थाने में आए है ताकि किसानों रिहा करवा सके। इस दौरान पगड़ी संभाल जट्टा संगठन के मनजीत पूर्णमाजरा सहित अनेक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed