फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmers are drowning in debt due to non-implementation of MSP guarantee: Dallewal

एमएसपी की गांरटी लागू नहीं होने से कर्ज में डूब रहा किसान : डल्लेवाल

Mon, 02 Mar 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Mar 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Farmers are drowning in debt due to non-implementation of MSP guarantee: Dallewal
शहर पुरानी अनाज मंडी में किसानों की महापंचायत में शामिल किसान। संवाद
फतेहाबाद। शहर के पुराने बस स्टैंड के सामने अनाज मंडी में सोमवार को किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में संयुक्त किसान मोर्चा गैर-राजनीतिक के वरिष्ठ नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि एमएसपी की गांरटी लागू नहीं होने से किसान कर्ज में डूब रहा है।
विज्ञापन


डल्लेवाल ने कहा कि जब तक सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की कानूनी गारंटी नहीं देती और डॉ. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह लागू नहीं करती, तब तक किसानों का आर्थिक संकट समाप्त नहीं होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि फसलों का उचित मूल्य न मिलने से किसान कर्ज के दलदल में फंस रहे हैं। उन्होंने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया और देश के किसानों के लिए कर्जमाफी को समय की जरूरत बताया।
विज्ञापन


महापंचायत में किसानों ने अपनी लंबित मांगों को दोहराया। उन्होंने यह भी कहा कि देश का किसान अब मजबूरी में सड़कों पर उतर रहा है। फसल उत्पादन की लागत में लगातार वृद्धि और उत्पाद की कीमत में गिरावट के कारण अधिकतर किसान ऋणी हो चुके हैं। इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्य छेलू राम, मदन बिजारिया, ओमप्रकाश और जगा सिंह सहित अन्य किसान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

19 मार्च को देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

महापंचायत में आगामी आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार की गई। डल्लेवाल ने घोषणा की कि मांगों को मनवाने के लिए 19 मार्च को देशभर के किसान एकजुट होकर दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचें ताकि सरकार पर दबाव बनाया जा सके।



--

यह रहीं प्रमुख मांगें

- सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी का कानून बने।

- देश के तमाम किसानों का कृषि ऋण पूर्ण रूप से माफ किया जाए।

- स्वामीनाथन रिपोर्ट के अनुसार फसलों के दाम तय हो।

- किसानों के लिए बिजली पानी की आदि की उचित व्यवस्था की जाए।

शहर पुरानी अनाज मंडी में किसानों की महापंचायत में शामिल किसान। संवाद

शहर पुरानी अनाज मंडी में किसानों की महापंचायत में शामिल किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed