फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Farmer sentenced to one year imprisonment in check bounce case

Fatehabad News: चेक बाउंस मामले में किसान को एक साल की कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Farmer sentenced to one year imprisonment in check bounce case
फतेहाबाद। न्यायिक दंडाधिकारी गौरी नारंग की अदालत ने चेक बाउंस के मामले में दोषी किसान को एक साल की कैद व संबंधित बैंक को 10,20,000 रुपये देने के आदेश दिए हैं। इस मामले में एसडीएफसी बैंक ने अपने वकील इंद्र सिहाग के मार्फत फतेहाबाद की अदालत में केस दायर किया था। इस मामले में बैंक ने अदालत को बताया था कि रघुबीर सिंह निवासी गांव मानखेड़ा जिला सरदूलगढ़ ने बैंक से 10 लाख का केसीसी लोन व 5 लाख का टर्म लोन लिया था। यह लोन उसने 12 मई 2014 को एचडीएफसी बैंक शाखा डिंग मंडी से लिया था। लोन भरने की एवज में उसने बैंक को 10 लाख रुपये का चेक दिया था, जो फतेहाबाद की मुख्य ब्रांच में लगाने के बाद बाउंस हो गया। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए रघुबीर सिंह को एक साल की कैद व बैंक को 10,20,000 हजार रुपये का हर्जाना देने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed