{"_id":"6940483cb32a97ceec07e55b","slug":"eye-operations-and-general-surgeries-will-resume-today-after-the-strike-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-145311-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: हड़ताल के बाद आज से शुरू होंगे आंखों के ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: हड़ताल के बाद आज से शुरू होंगे आंखों के ऑपरेशन
Mon, 15 Dec 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दवाई के लिए लाइन में लगे मरीज संवाद
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में हड़ताल के कारण बंद हुई आंखों की शल्य चिकित्सा मंगलवार को फिर से शुरू होगी। इसकी शुरुआत 15 मरीजों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन से होगी। फिर एक दिन छोड़ वीरवार को मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे।
नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञ के हड़ताल में शामिल होने के कारण मरीजों के ऑपरेशन नहीं हो पाए थे। नेत्र रोग विशेषज्ञ की तरफ से हर सप्ताह मंगलवार और वीरवार को मोतियाबिंद और शुक्रवार और शनिवार को भेंगापन के ऑपरेशन किए जाते हैं। हड़ताल के चलते सामान्य शल्य चिकित्सा भी प्रभावित हुई थी।
इस सप्ताह ये भी ऑपरेशन शुरू हो चुके हैं। शल्य चिकित्सक डॉ. हिमांशु का कहना है कि शल्य चिकित्सा वाले मरीजों को बुलाया जा रहा है और उनकी जांच करवाई जा रही है। जांच के बाद मरीजों को समय दिया जाएगा। नागरिक अस्पताल में ईएनटी की भी रोजाना चार से पांच शल्य चिकित्सा होती है।
विज्ञापन
-
नागरिक अस्पताल में विशेषज्ञों ने शल्य चिकित्सक शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण जो शल्य चिकित्सा नहीं हो पाई थी वह शुरू हो चुकी है।
-डॉ.बुधराम, सिविल सर्जन, नागरिक अस्पताल।