फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   EVMs in strong room amid three layer security

Fatehabad News: थ्री लेयर सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में ईवीएम, 24 जवानों का पहरा

Mon, 27 May 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 27 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
EVMs in strong room amid three layer security
फतेहाबाद के महिला महाविद्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात सीआरपीएफ और पुलिस के जवान
फतेहाबाद। लोकसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान शांति पूर्वक संपन्न हुआ और अब ईवीएम में उम्मीदवारों का भविष्य बंद हो गया है। अब मशीनें 4 जून को खुलेंगी और हार-जीत का पता लगेगा। तब तक ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच फतेहाबाद के राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। शनिवार देर शाम को मतदान खत्म होने के बाद फतेहाबाद, रतिया, टोहाना और नरवाना विधानसभा की ईवीएम यहां पहुंची और इन्हें जमा किया गया। रात करीब 12 बजे तक ईवीएम को यहां जमा करने का काम चलता रहा।
विज्ञापन

ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करने के बाद बाहर सुरक्षा को लेकर 24 घंटे जवानों का पहरा लगाया गया है। महिला महाविद्यालय में प्रवेश से लेकर स्ट्रांग रूम के बाहर तीन तीन लेयर की सुरक्षा दी गई है। यहां पर सीआरपीएफ, जिला पुलिस और आर्म्स पुलिस की टीमें तैनात हैं, तीन शिफ्टों में टीमें लगाई गई हैं। इसके अलावा तीन अन्य प्वाइंटों पर भी पुलिस टीमें तैनात की गई हैं। प्रत्येक शिफ्ट में यहां पर 24 जवानों को सुरक्षा के तौर पर तैनात किया गया है यानि 72 कर्मचारी एक दिन में ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन


नरवाना विधानसभा के ईवीएम की भी फतेहबाद में होगी मतगणना
लोकसभा चुनाव को लेकर फतेहाबाद के 237, रतिया के 224 और टोहाना के 227 बूथों की ईवीएम यहां जमा करवाई गई है। इसके अलावा नरवाना विधानसभा बूथों की ईवीएम भी यहां जमा हुई है। 4 जून को चार विधानसभा की मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना को लेकर आज से शुरू होगी तैयारियां
मतगणना को 8 दिन रह गए हैं और 4 जून को सुबह से ही शुरू हो जाएगी। इसको लेकर प्रशासन सोमवार से तैयारियां शुरू कर देगा। अलग-अलग विधानसभा को लेकर टेबल लगाई जाएंगी जहां पर ईवीएम मशीनों पर मतगणना होगी। सोमवार से इसको लेकर ड्यूटियां लगनी शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed