फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Effect of Western Disturbance not visible in Fatehabad, I will leave

Fatehabad News: फतेहाबाद में पश्चिमी विक्षोभ का नहीं दिखा असर, चली लू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Effect of Western Disturbance not visible in Fatehabad, I will leave
फतेहाबाद शहर के मेन बाजार से गर्मी में दुपट्टा ओढ़कर गुजरती स्कूल की छात्राएं।
फतेहाबाद। मौसम विभाग द्वारा बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर से मौसम परिवर्तन का फतेहाबाद में कोई असर नहीं देखा गया। बुधवार को भी गर्म हवाएं चलने से लोग गर्मी से काफी त्रस्त दिखाई दिए। दोपहर के समय तो फतेहाबाद के बाजार सुनसान हो गए। दुकानदार भी अपनी दुकानों के आधे शटर करके आराम करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

फतेहाबाद में बुधवार को फतेहाबाद में अधिकतम तापमान 41 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया। रात का तापमान बढ़ने से लोगों को रात को भी गर्मी महसूस हुई। इस दौरान 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चली, जिस कारण लोग दिनभर लू के थपेड़े झेलते रहे। मौसम विभाग का अनुमान था कि बुधवार को पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में कमी आएगी, लेकिन फतेहाबाद शहर में इसका कोई असर दिखाई नहीं दिया। लू भरी तेज हवाओं ने लोगों को दिनभर परेशान किए रखा। मौसम विभाग के अनुसार, वीरवार को भी बादलवाही रहने वाली है और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन इसके बाद तापमान में और बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

कोट
18 मई के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाही तथा कहीं-कहीं पर हवाएं व गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है जिससे राज्य में इस दौरान दिन के तापमान में गिरावट आने की संभावना है। परंतु 19 मई से फिर से मौसम आमतौर पर खुश्क व गर्म हो जाने तथा दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. मदन खीचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विभाग, एचएयू, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed