फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   effect of fogg, car fall dawn in canel, driver expire

धुंध से बिगड़ा संतुलन... नहर में गिरी कार, चालक की मौत

Fri, 08 Jan 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Fri, 08 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
घटना के बाद कुछ राहगीरों ने तुरंत नहर में कूदकर गाड़ी सवार को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया लेकिन जींद निवासी राजेश को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मृतक के भाई लोकेश के ब्यान पर कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद भेज दिया।

बाद में पुलिस ने क्रेन की सहायता से कार को नहर से बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार जींद की रामवीर कॉलोनी निवासी राजेश कुमार(47) हर्बल दवाइयों की सप्लाई का कार्य करता था।
विज्ञापन


शुक्रवार अलसुबह राजेश अपनी गाड़ी से दवाइयों की सप्लाई के लिए बठिंडा जा रहा था। रतिया से पहले ही मुंशीवाला के पास स्थित सुखचैन नहर पर धुंध की वजह से तीव्र मोड़ पर कार का संतुलन बिगड़ गया और कार नहर में जा गिरी। मृतक का एक लड़का व एक लड़की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed