{"_id":"68308292b102f1cbb1012cbd","slug":"ed-raids-traders-shop-in-ratia-grain-market-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-134371-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: ईडी का रतिया अनाज मंडी में व्यापारी की दुकान पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: ईडी का रतिया अनाज मंडी में व्यापारी की दुकान पर छापा
Fri, 23 May 2025 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 23 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
रतिया में व्यापारी की दुकान के सामने खड़ी हुई ईडी की गाड़ी संवाद
रतिया (फतेहाबाद)। शुक्रवार सुबह पंजाब से दो गाड़ियों में सवार होकर आई प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम ने अनाज मंडी में व्यापार मंडल के पूर्व प्रधान अमन जैन के प्रतिष्ठान पर छापा मारा। दुकान को टीम के साथ आई केंद्रीय सुरक्षा बल की टीम ने चारों तरफ से घेर लिया और किसी भी व्यक्ति को न तो अंदर जाने दिया न बाहर आने दिया। टीम के सदस्य व्यापारी के मुनीम के घर और फतेहाबाद रोड पर एक राइस शेलर में भी जांच करने के लिए पहुंचे। देर शाम तक करीब साढ़े नौ घंटे तक ईडी की जांच जारी रही।
सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर दो गाड़ियों में सवार होकर ईडी की टीम अनाज मंडी की दुकान नंबर 196 पर पहुंची। टीम के साथ भारी फोर्स भी थी। टीम ने दुकान पर आते ही अंदर से गेट बंद करवा दिया और दुकान में मौजूद दुकानदार व अन्य कर्मचारियों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ करवा दिए। जैसे ही ईडी की रेड की सूचना मिली तो काफी संख्या में लोग भी दुकान के सामने पहुंच गए। जिसे फोर्स ने दूर कर दिया।
सूत्रों के अनुसार यह टीम पंजाब के जालंधर से आई हुई थी जो किसी मामले की जांच के सिलसिले में रतिया पहुंची। जब मीडिया के प्रतिनिधियों ने दुकान के बाहर बैठे सेंट्रल फोर्स के कर्मचारियों से अंदर जाने की इजाजत मांगी तो उन्होंने कहा कि टीम ने किसी भी व्यक्ति के अंदर जाने पर रोक लगाई हुई है और कोई जानकारी नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन
-
रतिया में शुरू हुई चर्चाएं
टीम की जांच को लेकर रतिया मंडी में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हैं लेकिन ईडी के कर्मचारियों द्वारा कोई जानकारी न दिए जाने के कारण कोई भी कुछ भी खुलकर बोलने से बच रहा है। हालांकि यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब के बठिंडा में पिछले वर्ष केंद्र सरकार की भारत चावल योजना में काफी बड़ा घपला हुआ था तथा साल भर पूरे हुए इस घपले में क्षेत्र का नाम भी चर्चा में आया था व शुक्रवार को क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई को उस मामले से जोड़कर देखा जा रहा है। लेकिन जब तक अधिकारी इस मामले में स्पष्ट जानकारी नहीं देते कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।