{"_id":"6a9d996bacf211698c04c26a","slug":"dumping-points-overflowing-again-meanwhile-strike-extended-by-three-days-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-160659-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डंपिंग प्वाइंट फिर भरे, इधर...तीन दिन बढ़ी हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डंपिंग प्वाइंट फिर भरे, इधर...तीन दिन बढ़ी हड़ताल
Sun, 06 Sep 2026 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के हंस मार्केट में बारिश के बाद फैली गंदगी संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के बीच रविवार को हुई बारिश के बाद शहर में हालात और भी खराब हो गए हैं। मुख्य बाजार में कीचड़ की स्थिति हो गई है और कचरा बहकर सीवर की पाइप लाइनों में फंस गया। इसके चलते कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति रही।
वहीं 32 दिन से सफाई न होने से कचरे के कारण बदबू बढ़ गई है। इसके अलावा मुख्य डंपिंग प्वाइंटों के पास के दुकानदारों की परेशानी बढ़ी है। शहर के हिसार-सिरसा रोड पर शिवालय मार्केट के सामने, पुराना पंजाब नेशनल बैंक के सामने, भट्टू रोड पर रंगोली पैलेस के पास, नहर कॉलोनी मोड़, गीता धर्मशाला के पास, ताऊ देवीलाल मार्केट के मोड़, जवाहर चौक समेत कई जगहों पर कचरे के डंपिंग प्वाइंट बन चुके हैं।
वहीं डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी के चालक भी काम से इन्कार कर चुके हैं। इसके चलते नगर परिषद के एचकेआरएन के चालक गाड़ी चला रहे हैं। रविवार को कचरा उठान नहीं हुआ। इससे पहले शनिवार को भी आधी कॉलोनियों में ही गाड़ी पहुंच पाईं।
विज्ञापन
-
आज प्रशासन कर्मचारियों पर कर सकता है कार्रवाई
हड़ताल में शामिल कर्मचारियों को प्रशासन ने 5 सितंबर तक काम पर लौटने के निर्देश दिए थे लेकिन फतेहाबाद में एक भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा है। फतेहाबाद और रतिया में तो कई कर्मचारियों पर प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है।
-
तीन दिन बढ़ी हड़ताल
वहीं अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की राह पर उतरे सफाई और दमकल कर्मचारियों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को विरोध-प्रदर्शन के 32वें दिन भी कर्मचारियों ने नगरपरिषद कार्यालय में धरना जारी रखते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों से पीछे हटने वाले नहीं हैं। संगठन ने हड़ताल को 9 सितंबर तक बढ़ा दिया है। धरने की अध्यक्षता नगरपालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान नरेश राणा ने जबकि मंच संचालन सचिव ओमप्रकाश लोट ने किया।