फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Winners of the State Gatka Championship will get a national and international platform

Fatehabad News: स्टेट गतका चैंपियनशिप के विजेताओं को मिलेगा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच

Sun, 06 Sep 2026 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 06 Sep 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Winners of the State Gatka Championship will get a national and international platform
गतका खेल में भाग लेते हुए खिलाड़ी :संवाद
रतिया। गुरु नानक डिफेंस अकादमी में चल रही स्टेट गतका चैंपियनशिप के विजेता खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा। 28 सितंबर को श्रीनगर में होने वाले नेशनल गेम्स के लिए खिलाड़ी चयनित होंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों की राह खेलो इंडिया और वर्ल्ड कप तक खुलेगी।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के दूसरे दिन रविवार का शुभारंभ हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि गतका केवल खेल नहीं बल्कि आत्मरक्षा का भी प्रभावी माध्यम है। यह खेल शरीर के साथ मानसिक मजबूती भी देता है।
विज्ञापन

झींडा ने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी जल्द गतका की राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित करेगी। इससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बड़ा मंच मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकादमी संचालक स्वर्ण सिंह और एमडी गुरजीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश के 20 जिलों से करीब 500 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। विभिन्न वर्गों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि जूनियर खिलाड़ियों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता अगले माह गुरु नानक डिफेंस अकादमी के इसी मैदान में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर की सीनियर और जूनियर प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को तेलंगाना में होने वाले खेलो इंडिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

-----------
प्रतियोगिता के दूसरे दिन के परिणाम
अंडर-11 लड़के, व्यक्तिगत मुकाबले
प्रथम : फतेहाबाद
द्वितीय : सिरसा
तृतीय : यमुनानगर
---------
अंडर-11 लड़कियां, व्यक्तिगत मुकाबले
प्रथम : फतेहाबाद
द्वितीय : सिरसा
-----
अंडर-14 लड़के, व्यक्तिगत मुकाबले
प्रथम : फतेहाबाद
द्वितीय : सिरसा
तृतीय : हिसार
------
अंडर-14 लड़कियां, व्यक्तिगत मुकाबले
प्रथम : सिरसा
द्वितीय : फतेहाबाद
तृतीय : गुरुग्राम
-------
अंडर-11 लड़कियां, टीम मुकाबले
प्रथम : सिरसा की टीम
द्वितीय : भिवानी की टीम
-------
अंडर-11 लड़कियां, सिंगल सोटी टीम
प्रथम : सिरसा
द्वितीय : भिवानी
--------
अंडर-11 लड़के, सिंगल सोटी टीम
प्रथम : सिरसा
द्वितीय : फतेहाबाद
--------
अंडर-11 लड़के, फरी सोटी टीम
प्रथम : सिरसा
द्वितीय : हांसी
तृतीय : पंचकूला
-------
अंडर-17 लड़कियां, व्यक्तिगत मुकाबले
प्रथम : कैथल
द्वितीय : सिरसा
तृतीय : भिवानी
--------
अंडर-17 लड़कियां, सिंगल सोटी टीम
प्रथम : कैथल
द्वितीय : सिरसा
तृतीय : भिवानी
--------
अंडर-19 लड़कियां, व्यक्तिगत मुकाबले
प्रथम : सिरसा
द्वितीय : भिवानी
तृतीय : कैथल व गुरुग्राम
----------
अंडर-19 लड़के, व्यक्तिगत मुकाबले
प्रथम : सिरसा
द्वितीय : फतेहाबाद
तृतीय : यमुनानगर
--------
अंडर-19 लड़के, फरी सोटी टीम
प्रथम : सिरसा
द्वितीय : फतेहाबाद
तृतीय : भिवानी
चतुर्थ : रोहतक
------------
अंडर-14 लड़के, सिंगल सोटी टीम
प्रथम : कैथल
द्वितीय : सिरसा
तृतीय : फतेहाबाद
चतुर्थ : पंचकूला
---------
अंडर-14 लड़कियां, सिंगल सोटी टीम
प्रथम : सिरसा
द्वितीय : भिवानी
तृतीय : फतेहाबाद
---------
अंडर-14 लड़के, व्यक्तिगत मुकाबले
प्रथम : सिरसा
द्वितीय : फतेहाबाद
तृतीय : हिसार
चतुर्थ : यमुनानगर
-------------
अंडर-14 लड़के, सिंगल सोटी टीम
प्रथम : कैथल
द्वितीय : सिरसा
तृतीय : फतेहाबाद
चतुर्थ : पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed