फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to the effect of western disturbance, rain occurred in 9 districts

Fatehabad News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से 9 जिलों में हुई बारिश

Mon, 02 Jun 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 02 Jun 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Due to the effect of western disturbance, rain occurred in 9 districts
हिसार। प्रदेश में रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के असर से 9 जिलों में बारिश हुई। इस कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री तक गिर गया। इस तरह से नौतपे के आठवें दिन भी गर्मी के तेवर ढीले रहे। प्रदेश में 5 जून तक बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 30 मई को सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को प्रदेश के पश्चिमी व दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बहुत हल्की से हल्की बारिश हुई, जिनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, आदि जिले शामिल रहे। बाकी जिलों में भी आंशिक बादल छाए रहे। इस दौरान सिरसा में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं यमुनानगर में न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री रहा, जो सबसे कम रहा।
विज्ञापन

----------------
आगे ऐसा रहेगा मौसम
जून महीने के पहला सप्ताह में मौसम लगातार परिवर्तनशील बना रहेगा। 2 से 5 जून के दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में तेज गति से हवाएं चलने व अंधड़ के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर तुफानी हवाओं के साथ बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। हालांकि दूसरे सप्ताह में धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी, क्योंकि एक बार फिर से पश्चिमी और दक्षिणी पश्चिमी हवाओं से उमस भरी गर्मी अपने रंग दिखाएगी। इस महीने में 5 से 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। पहले पखवाड़े में तापमान सामान्य के आसपास ही बने रहेंगे और पहले पखवाड़े में बारिश भी सामान्य के आसपास होगी। दूसरे पखवाड़े के पहले सप्ताह मौसम आमतौर पर शुष्क बना रहेगा। हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में जून महीने के अंतिम दिनों में मानसून अपने तय समय से तीन-चार दिन पहले पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
इतनी हुई बारिश
भिवानी-7.0 एमएम
चरखी दादरी-4.0 एमएम
फरीदाबाद-6.0 एमएम
गुरुग्राम-14.5 एमएम
हिसार-8.5 एमएम
महेंद्रगढ़-0.5 एमएम
नूंह-1.0 एमएम
पंचकूला-0.5 एमएम
सोनीपत-0.5 एमएम
नोट------बारिश का यह आंकड़ा सुबह साढ़े 8 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक का है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed