फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Due to the construction of the power plant, power supply will be disrupted in 17 villages

Fatehabad News: बिजली घर के निर्माण के चलते 17 गांवों में बाधित रहेगी आपूर्ति

Tue, 06 May 2025 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Due to the construction of the power plant, power supply will be disrupted in 17 villages
फतेहाबाद। गांव एमपी रोही में एक नया 33 केवी बिजली घर स्थापित किया जा रहा है। इस बिजलीघर से जुड़ी 33 केवी लाइन के तार खींचने का कार्य 7 से लेकर 13 मई तक चलेगा। इसके चलते बिजली आपूर्ति दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक बाधित रहेगी।
विज्ञापन

एसडीओ नगेंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्य के चलते बड़ोपल बिजली घर से संचालित सभी फीडरों की सप्लाई दोपहर एक बजे से शाम 6 बजे तक 7 मई से 13 मई तक प्रतिदिन बंद रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि बड़ोपल बिजली घर से फतेहाबाद व हिसार जिले के कुल 17 गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। जिनमें प्रमुख रूप से सांरगपुर, खासा महाजन, खासा ढाणी, चिंदड, भाणा, भोड़िया बिश्नोईयान, धारणियां, चपलामोरी, सालमखेड़ा, बड़ोपल, खारा खेड़ी, भोड़ा होसनाक, कुम्हारिया, साबरवास, एमपी रोही, काजल और धांगड़ जैसे गांव शामिल हैं।
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि यह कार्य क्षेत्रीय बिजली आपूर्ति को और अधिक प्रभावी और स्थायी बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लाइन के संचालन से पहले सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए आपूर्ति को कुछ घंटों के लिए रोका जाना जरूरी है। कार्य पूरा होते ही आपूर्ति को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि में सहयोग करें और अनावश्यक बिजली उपकरणों के प्रयोग से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed