{"_id":"695e977a4e77586c290b4d90","slug":"due-to-power-failure-work-of-e-disha-center-stopped-people-got-upset-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-146649-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिजली गुल होने से ई-दिशा केंद्र का काम ठप, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिजली गुल होने से ई-दिशा केंद्र का काम ठप, लोग परेशान
Wed, 07 Jan 2026 10:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 07 Jan 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
ई-दिशा केंद्र के रजिस्ट्री कार्यालय में अपनी बारी का इंतजार करते नागरिक। संवाद
फतेहाबाद। शहर के ई-दिशा केंद्र में बुधवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण कामकाज प्रभावित हुआ। इससे रजिस्ट्री प्रक्रिया और नकल जमीन के अन्य दस्तावेज निकलवाने के लिए आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
ई-दिशा केंद्र में बिजली न होने पर वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर इनवर्टर और जेनरेटर की व्यवस्था नहीं है। इस कारण कंप्यूटर सिस्टम नहीं चल सके। टोकन लेने के बावजूद लोगों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। वहीं जमीन की नकल निकलवाने आए किसानों और आम नागरिकों को सर्वर डाउन होने के चलते मायूस होना पड़ा।
-- -
धीमी रही वेबसाइट की गति, लोगों की बढ़ी परेशानी
बिजली संकट के साथ-साथ तकनीकी खामियों से ई-दिशा केंद्र की वेबसाइट की गति काफी धीमी रही, जिससे ऑनलाइन डेटा अपलोड करने में कर्मचारियों को परेशानी हुई और अधिक समय लगा। वेबसाइट के धीमी होने के कारण एक ही काम में सामान्य अधिक समय लग रहा था। इससे ई-दिशा केंद्र में दूर-दराज के गांवों से आए लोगों को सुबह 9 बजे से लाइन में लगे रहना पड़ा। हालांकि दोपहर तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति व रजिस्ट्री प्रक्रिया बहाल हो गई, जिससे लोगों के काम हो सके।
विज्ञापन
ई-दिशा केंद्र में रजिस्ट्री संबंधित काम के लिए पहुंचे रमेश कुमार ने बताया कि सुबह से नकल के लिए खड़े हैं, लेकिन कभी लाइट चली जाती है तो कभी पोर्टल नहीं चलता। प्रशासन को कार्यालय पर बिजली का पुख्ता बैकअप रखना चाहिए। ताकि लोगों को बिना काम कराए ही न लौटना पड़े।